भोपाल

इंदिरा गांधी की तस्वीर पर फूल चढ़ाते वक्त राहुल गांधी ने की ऐसी गलती कि मच गया बवाल

Rahul Gandhi- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भोपाल में हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2025, 3:00 PM IST
Rahul offered flowers to Indira Gandhi's statue without taking off his shoes
Rahul Gandhi Bhopal Visit- (image-source-X)

Rahul Gandhi- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भोपाल में हैं। वे मध्यप्रदेश में पार्टी संगठन में नई जान फूंकने की कवायद के अंतर्गत कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, विधायकों और राज्यसभा सांसदों की अलग अलग बैठक ले रहे हैं। राहुल करीब 6 घंटे तक भोपाल में रहेंगे और विभिन्न बैठकों, कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे से कांग्रेस उत्साहित दिख रहे हैं। एयरपोर्ट से निकले राहुल गांधी की कार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए रोक लिया था। यहां धक्कामुक्की भी हुई जिसमें कई कार्यकर्ता सड़क पर गिर पड़े। राहुल गांधी ने पीसीसी कार्यालय के बाहर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि दी। इसपर राजनैतिक विवाद खड़ा हो गया है।

राहुल गांधी ने पूर्व पीएम और अपनी दादी इंदिरा गांधी की तस्वीर पर जूते पहने ही फूल चढ़ा दिए। पीसीसी कार्यालय के बाहर खासतौर पर पूर्व पीएम की तस्वीर रखी गई थी और उसी के पास फूल रखे गए थे। राहुल तेजी से आए और बिना जूते उतारे तस्वीर पर फूल चढ़ाते हुए उतनी ही फुर्ती से वापस हो लिए।

देश की पूर्व पीएम और अपनी दादी की तस्वीर पर बिना जूते उतारे फूल चढ़ाने पर राहुल गांधी पर बीजेपी व सीएम मोहन यादव ने निशाना साधा। इस पर बीजेपी और सीएम मोहन यादव ने उनपर तंज कसा। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी ने दादी को पुष्पांजलि देते हुए जूते नहीं उतारे। ये हमारे संस्कारों के विरुद्ध है।

एमपी बीजेपी ने तो उन्हें घमंडी करार दिया। बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हेंडल पर लिखा-

राहुल गांधी का घमण्ड तो देखो,
खुद अपने पूर्वज को जूते पहनकर और फूल फेंककर पुष्पांजलि अर्पित कर रहे।

Updated on:
3 Jun 2025, 3:00 PM IST
Published on: