27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर SP अनुराग सुजानिया समेत 4 IPS अफसरों के तबादले, जहरीली शराब त्रासदी से हुए थे चर्चित

IPS Transfer : एमपी में 4 IPS अफसरों के तबादले हुए हैं। सागर एसपी अनुराग सुजानिया पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजे गए हैं, जबकि संजीव कुमार सिन्हा को सागर और आदित्य मिश्रा को देवास का नया एसपी बनाया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Oct 2026, 4:53 PM IST

IPS Transfer

चार आइपीएस अफसरों के तबादले (फोटो सोर्स: Patrika File)

MP News : मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने मंगलवार आज 27 अक्टूबर 2026 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के चार अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, सागर के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (SAF), ग्वालियर में सेनानी के पद पर पदस्थ संजीव कुमार सिन्हा को सागर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में दो अन्य अधिकारियों के तबादले भी हुए हैं। देवास के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बालाघाट के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा को देवास जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

खबर अपडेट हो रही है…