भोपाल

रेल यात्री सावधान! प्लेटफार्म से लेकर ट्रेन तक करते दिखे ये काम तो भुगतना पड़ेगा भारी जुर्माना, यात्रा से पहले जानें

Railway Passengers Beware : रेलवे ने 2024-25 के वित्तीय वर्ष में अप्रैल से दिसंबर तक प्लेटफार्म से लेकर ट्रेन के भीतर तक गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत कुल 17050 यात्रियों से 30 लाख 55 हजार 245 रूपए जुर्माना वसूला है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2025, 9:34 AM IST
Railway Passengers Beware

Railway Passengers Beware : पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मंडलों के सभी स्टेशनों पर स्टेशन परिसर और गाड़ियों में स्वच्छ, सुखद और पर्यावरण अनुकूल वातावरण मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। मंडलों के रेलवे स्टेशनों और रेलगाड़ियों में नियमित साफ सफाई की जा रही है। साथ ही नियमित उद्घोषणा के जरिए यात्रियों को जागरुक करने का काम भी किया जा रही है। इसके तहत यात्रियों से स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने, धूम्रपान नहीं करने तथा यहां वहां गंदगी नहीं करने के लिए जागरूक किया जाता है। बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरतते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ रेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर रेलवे अधिनियम के अंतर्गत जुर्माने की कार्यवाही की जाती है।

रेलवे ने 2024-25 के वित्तीय वर्ष में अप्रैल से दिसंबर तक प्लेटफार्म से लेकर ट्रेन के भीतर तक गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत कुल 17050 यात्रियों से 30 लाख 55 हजार 245 रूपए जुर्माना वसूला है। सिर्फ दिसंबर के महीने में ही कुल 1859 लोगों से 03 लाख 97 हजार 420 रुपए की चालानी कार्रवाई की है। इसके अलावा जुर्माने के साथ साथ ऐसे लोगों को समझाईश भी दी जाती है। साथ ही, गंदगी से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर स्टेशन परिसर और ट्रेन को स्वच्छ रखने का अनुरोध भी किया जाता है।

रेल प्रशासन की यात्रियों से अपील

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि, रेलवे आपकी अपनी संपत्ति है। रेल परिसर में कृपया गंदगी न फैलाएं। स्टेशन का वातावरण स्वच्छ, सुंदर रखने में रेल प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहभागिता निभाएं। गंदगी करने वालों के खिलफ आगे भी ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

Updated on:
20 Jan 2025, 9:34 AM IST
Published on: