भोपाल

Rain Alert In MP : एमपी के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने दी चेतावनी

RAIN ALERT IN MP : मध्यप्रदेश में ओले और बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है।

less than 1 minute read
Dec 28, 2024

Rain Alert In MP : प्रदेश में इस समय पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं अपने साथ नमी लेकर आ रही है। इस कारण मध्यप्रदेश में ओले और बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। वहीं नए साल से लोगों को ठिठुराने वाली सर्दी शुरू हो जाएगी।

यहां बरसेंगे बादल

शुक्रवार को रतलाम, मंदसौर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बैतूल समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा समेत 12 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। वहीँ इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। इसके अलावा राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 25 जिलों में बादल छाए रहेंगे।

आंधी भी करेगी परेशान

बारिश और ओले के बीच कई जिलों में आंधी का असर भी रहेगा। यहां 30 से 50 Km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आंधी की तेज रफ्तार के चलते प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

Updated on:
28 Dec 2024 08:32 am
Published on:
28 Dec 2024 08:14 am
Also Read
View All

अगली खबर