भोपाल एम्स में निकली सीनियर रेजिडेंट के 159 पदों पर भर्ती, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स भोपाल की ओर से सीनियर रेजिडेंट के 159 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की मांग की गई है। इन पदों पर मध्य प्रदेश समेत देशभर के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। संबंधित पदों पर नौकरी पाने के योग्य उम्मीदवार आगामी 15 मई 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि, इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2022 से शुरू हो चुकी है।
इच्छुक उम्मीदवारों के काम आएंगे ये दिशा-निर्देश
-इतनी आयु सीमा आवश्यक
अधिकतम 45 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में छूट दी गई है।
-इतना आवेदन शुल्क चुकाना होगा
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ईडब्ल्यूएस और एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपए तय है।
-इस तरह होगा चयन
संबंधित पदों पर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है।
मध्य प्रदेश में ऑटो- शो 2022 की धूम, वीडियो में देखें आकर्षक कारें