भोपाल

प्याज की कीमतों में कमी, सीएम ने कहा- किसान चिंता ना करें उन्हें मिलेंगे पूरे दाम

सीएम ने कहा- गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2020, 7:08 AM IST
Feature image

भोपाल. सरकार की सख्ती के बाद मध्यप्रदेश में प्याज की कीमतों में कमी आई है। सरकार ने प्याज के स्टॉक को लेकर लिमिट तय की थी जिसमे बाद खुदरा बाजार में भी प्याज की कीमतों में कमी देखी गई है। प्याज की कीमतों में कमी से जहां आम जनता को रहात मिली है वहीं, किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इनके सबके बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान चिंतित ना हो उन्हें प्याज के पूरे दाम मिलेंगे।

कीमतें कम हुईं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंडियों में प्याज की कीमत कम होना शुरु हुई है, परन्तु हमारे किसान भाई चिंतित न हों। उन्हें प्याज के पूरे दाम मिलेंगे। इसी के साथ यह भी ध्यान रखा जाएगा कि प्याज के थोक व खुदरा मूल्य में अधिक अंतर न आए और उपभोक्ताओं को भी सही कीमत पर प्याज मिल सके। गड़बड़ करने वाले बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

स्टॉक तय
प्याज की कीमतों को नियंत्रण रखने के लिए राज्य सरकार ने स्टॉक सीमा तय कर दी थी। अब थोक व्यापारी 250 और फुटकर व्यापारी 20 क्विंटल से अधिक प्याज का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। विभाग ने इसके लिए आदेश भी जारी किए थे। सरकार के इस आदेश को नहीं मानने वालों पर छापामार कार्यवाही की जाएगी और जमाखोरी करने पर एक्शन भी लिया जाएगा। निर्देश के अनुसार प्रत्येक व्यापारी को अपने कारोबार परिसर में सूचना लगानी होगी कि उनके यहां कितना स्टॉक है।

Updated on:
9 Nov 2020, 7:08 AM IST
Published on: