भोपाल

एमपी में मूंग-उड़द खरीदी का रजिस्ट्रेशन 8 से होगा शरू

किसान 19 मई तक ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द फसलों का पंजीयन (Registration) करवा सकेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2023, 10:29 PM IST
एमपी में मूंग-उड़द खरीदी का रजिस्ट्रेशन 8 से होगा शरू
एमपी में मूंग-उड़द खरीदी का रजिस्ट्रेशन 8 से होगा शरू

भोपाल। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश में विपणन वर्ष 2023-24 में मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए 8 मई से पंजीयन (Registration) शुरू होगा। किसान भाई 19 मई तक ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द (moong-urad) फसलों का पंजीयन करवा सकेंगे।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश के मूंग के अधिक उत्पादन वाले 32 जिलों में नर्मदापुरम्, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, बालाघाट और इंदौर में पंजीयन केन्द्र खोले जा रहे हैं। इसी प्रकार उड़द के अधिक उत्पादन वाले 10 जिलों जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंडला, उमरिया, सिवनी एवं बालाघाट में किसानों के पंजीयन के लिए केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं।

मंत्री पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये सतत प्रयास किये जा रहे हैं।

Published on: