भोपाल

दिग्विजय के बयान पर बवाल, राष्ट्रीय बाल आयोग ने डीजीपी से कहा एफआईआर करो

राष्ट्रीय बाल आयोग ने डीजीपी से कहा एफआईआर करो
less than 1 minute read
• •
Sep 27, 2021
दिग्विजय के बयान पर बवाल, राष्ट्रीय बाल आयोग ने डीजीपी से कहा एफआईआर करो
दिग्विजय के बयान पर बवाल, राष्ट्रीय बाल आयोग ने डीजीपी से कहा एफआईआर करो

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सरस्वती शिशु मंदिर को लेकर दिए बयान पर विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में राष्ट्रीय बाल आयोग ने मध्य प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईर दर्ज कर जांच कराने को कहा है। इससे पहले भाजपा उन्हेंं आड़े हाथों ले चुकी है।

राष्ट्रीय बाल आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने डीजीपी विवेक जौहरी को पत्र लिखकर कहा है कि दिग्विजय सिंह के बयान पर सरस्वती शिशु मंदिर में पढऩे वाले कुछ बच्चों ने आयोग से संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। बच्चों का कहना है कि कांग्रेस नेता के बयान से उन्हें आघात लगा है। बच्चों के शिकायत पर से प्रतीत होता है कि दिग्विजय सिंह की टिप्पणी से उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। उनकी टिप्पणी भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (ए)(बी), 504 व 505 का उल्लंघन है। इसके साथ ही किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धाराओं का उल्लंघन भी हुआ है। मालूम हो दिग्विजय सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि हम जिनसे लड़ रहे हैं, उन्हें शिशु मंदिर से ही नफरत सिखाई जाती है। इनकी नफरत के कारण ही देश में दंगे होते हैं।

Published on:
27 Sept 2021 11:46 pm