भोपाल

लव जिहाद पर साध्वी प्रज्ञा का बड़ा बयान, ‘हमारी लड़की हमारा कहना न माने तो उसकी टांगे..’

Sadhvi Pragya statement : लव जिहाद पर बयान देकर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने हिंदू लड़कियों पर बयान दिया कि, अगर 'लड़की आपका कहना न माने तो उसकी टांगे तोड़ दो...।' बयान का वीडियो तेजी से वायरल।

less than 1 minute read
लव जिहाद पर साध्वी प्रज्ञा का बड़ा बयान (Photo Source- Video Screenshot)

Sadhvi Pragya statement : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पूर्व सांसद और भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिह ठाकुर अपने काम से ज्यादा बयानों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। इस बार उन्होंने लव जिहाद पर ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। साध्वी ठाकुर ने कहा कि, 'हमारी लड़की अगर हमारा कहना नहीं मानती, अगर लड़की किसी विधर्मी के यहां जाने का प्रयास करती है तो उसकी टांगे तोड़ने में कसर मत छोड़ना।'

प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि, 'जो संस्कारों को नहीं मानती हैं। बातों से नहीं मानती तो उसे प्रताड़ना भी देनी पड़ती है। अपनी संतान है उसे मारना पड़े तो पीछे मत हटना। अब साध्वी का यही बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

मंत्री विजय शाह पर FIR के आदेश देने वाले जस्टिस श्रीधरन का तबादला

बयान के बाद छिड़ी सामाजिक बहस

साध्वी प्रज्ञा यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे ये भी कहा कि, 'माता-पिता का लक्ष्य बेटी के भले के लिए होता है और उसे सही मार्ग पर लाने के लिए परिवार को हर संभव प्रयास करना चाहिए। साध्वी के इस बयान ने एकबार फिर सामाजिक बहस छेड़ दी है। कई लोग इसे महिला अधिकारों और कानून की अवहेलना मान रहे हैं, जबकि उनकी बातों के समर्थक इसे संस्कारों की रक्षा के रूप में देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें

फेसबुक – यूट्यूब पर फर्जी और भ्रामक खबरें चलाने वालों की खैर नहीं, हाईकोर्ट का कड़ा आदेश
Published on:
19 Oct 2025 11:08 am
Also Read
View All