भोपाल

बिल्डर और LIC अफसरों की सांठगांठ से करोड़ों का घोटाला, बैंक फ्रॉड करने वालों पर चला EOW का डंडा

बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में EOW ने 11 लोगों को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2023, 3:22 PM IST
News
बिल्डर और LIC अफसरों की सांठगांठ से करोड़ों का घोटाला, बैंक फ्रॉड करने वालों पर चला EOW का डंडा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिल्डर और एलआईसी के अफसरों की मिलीभगत से राज्य में बैंक से करोड़ों का घोटाला करने का मामला सामने आया है। बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामले में जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने 11 लोगों को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि, अबतक ईओडब्ल्यू जांच के अनुसार, खुला हुआ है कि, बिल्डर और एलआईसी हाउंसिंग फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने मिलकर बैंक के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। आम लोगों को डायरेक्टर हेल्थ, आर्मी और बीएचईएल के अधिकारी बनाकर बैंक से 1 करोड़ 89 लाख रुपए का लोन लिया गया है। एलआईसी हाउंसिंग फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों पर आरोप है कि, उन्होंने बिना जांच पड़ताल किये ही इतने बड़े अमाउंट का लोन स्वीकृत किया है। हालांकि, जिन लोगों के दस्तावेज लगाए गए, उन्हें फ्लैट मिले ही नहीं हैं।


इन 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जांच में ये भी सामने आया है कि, पीएम आवास योजना के तहत 2 लाख की सब्सिडी का लालच देते हुए संबंधित दस्तावेज लिए गए हैं। 9 लोगों की शिकायत पर ईओडब्ल्यू को जांच में अहम सबूत मिले हैं। इस आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में सौरभा शरण,रतन प्रकाश जैन, गुणमाला तारण, अभय प्रकाश जैन, प्रदीप शर्मा, आरके सोहने, सीनियर मैनेजर एलआईसी, आशीष नेमा, एरिया मैनेजर अतुल कुमार सिंह समेत 11 पर मामला दर्ज किया गया है।

यूरिया से भरी पिकअप वाहन पलटा, देखें वीडियो

Published on: