भोपाल

तीन माह से नालियां जाम, एक माह से कचरा गाड़ी बंद

मेहतवाड़ा. ग्राम पंचायत मेहतवाड़ा के अंतर्गत गांधी चौक क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6, 8 और 9 में व्याप्त गंदगी व सफ ाई व्यवस्था की बदहाली से रहवासी परेशान हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 5:02 PM IST
तीन माह से नालियां जाम, एक माह से कचरा गाड़ी बंद

पिछले तीन माह से नालियों की सफ ाई नहीं होने और करीब एक माह से कचरा गाड़ी बंद रहने के कारण क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। समस्या से परेशान तीनों वार्डो के रहवासियों ने जसपाल सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचकर सरपंच के नाम सामूहिक ज्ञापन सौंपा और जल्द समस्या का निराकरण करने की मांग की।

रहवासियों ने बताया कि गांधी चौक क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6, 8 और 9 की नालियां पिछले तीन महीनों से साफ नहीं हुई हैं। सफ ाई के अभाव में नालियां पूरी तरह चोक हो चुकी हैं। पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य मार्ग पर बह रहा है। इससे सडक़ पर जलभराव और गंदगी की स्थिति बनी हुई है। वहीं करीब एक महीने से कचरा गाड़ी बंद होने के कारण घरों से निकलने वाला कचरा भी नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा है। इसका सीधा असर आमजन के स्वास्थ्य और आवागमन पर पड़ रहा है। राहगीरों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों को गंदगी के बीच से गुजरने में परेशानी हो रही है। साथ ही मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

आवेदन और शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं

रहवासियों का आरोप है कि कचरा गाड़ी दोबारा शुरू कराने पूर्व में ग्राम पंचायत में लिखित आवेदन दिया था। इसके अलावा नालियों की सफ ाई को शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लगातार शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश है। ज्ञापन सौंपते हुए रहवासियों ने पंचायत प्रशासन से तत्काल नालियों की सफ ाई कराने और कचरा गाड़ी नियमित रूप से शुरू करवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो समस्त ग्रामवासी क्षेत्रीय विधायक सहित जनप्रतिनिधियों और संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराएंगे। जरूरत पडऩे पर पंचायत के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन भी किया जाएगा।

Updated on:
28 Nov 2026, 5:02 PM IST
Published on: