
22 जनवरी को अयोध्या में स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अब अंतिम चरण पर आ चुकी हैं। महोत्सव शुरु होने में अब महज एक दिन ही बीच में शेष है। जैसे-जैसे महोत्सव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे पूरे देश का माहौल और राममय होता जा रहा है। इसी के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बड़े तालाब पर बीती शाम यानी शुक्रवार को म्यूजिकल फाउंटेन का आयोजन किया गया। इस म्यूजिकल फाउंटेन में लेजर शो के जरिए श्री राम और अयोध्या के मंदिर की अदुभुत झलक का चित्रण किया गया, जिसे देखने वहां सैकड़ों की तादाद में लोग तालाब के पास इकट्ठे हो गए।
इस दौरान तालाब पर म्यूजिकल फाउंटेन के जरिए 10 मिनट की फिल्म का चित्रण किया गया। इस दौरान शिवाजी से लेकर आज तक का इतिहास भी दर्शाया गया। इस दौरान करीब 7 मिनट तक फाउंटेन शो चला, जिसमें सभी ऋतुओं को दर्शाया गया, जिसमें मानस की चौपाइयां भी बताई गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शक अयोध्या के राम मंदिर की झलक को बड़ा तालाब में देखकर अभीभूत हो गए।
बड़े तालाब पर इस तरह चला लेजर शो
51000 दीपों से जममगाएगा बोट क्लब
मध्य प्रदेश में बीती 16 जनवरी से राज्य उस्तव सप्ताह चल रहा है। इसी के चलते यहां रोजाना अलग अलग आयोजन किए जा रहे हैं। आयोजन की इसी श्रंखला में 21 जनवरी को एमपीटी के थिएटर में श्री रामचंद्र के अयोध्या के लौटने का चित्रण एक एपिसोड के माध्यम से दिखाया जाएगा। जबकि 22 जनवरी को बोट क्लब दीपों की रौशनी से जगमगाएगा। 22 जनवरी की शाम को बोट क्लब पर 51 हजार दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे।