1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“बेटे को प्रदेशाध्यक्ष बनाने में अनुशासन भूल गए दिग्विजय”, कांग्रेस महासचिव के बयान पर मची खलबली

Nidhi Chaturvedi targets Digvijaya Singh- कांग्रेस महासचिव निधि चतुर्वेदी ने दिग्विजय सिंह को घेरा, पार्टी के लिए नुकसानदायक बताया, फेसबुक पर की लंबी पोस्ट
2 min read
Google source verification
Congress General Secretary Nidhi Chaturvedi targets Digvijaya Singh

Congress General Secretary Nidhi Chaturvedi - Image Patrika.com

Nidhi Chaturvedi - मध्यप्रदेश में कांग्रेस की अंदरुनी कलह एक बार फिर उजागर हो गई है। उज्जैन में जमीन मामले में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान को गलत बताने पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह घिर गए हैं। मंगलवार को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक ने इस विवाद को हवा दी, जो अब पार्टी में विकराल रूप ले रही है। वर्चुअल बुलाई गई इस बैठक में जहां कई नेताओं ने दिग्विजय सिंह को घेरा वहीं अब कांग्रेस महासचिव निधि चतुर्वेदी ने भी उन्हें घेरा है। उन्होंने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट में दिग्विजय सिंह को पार्टी के लिए नुकसानदायक बताया। निधि चतुर्वेदी ने सार्वजनिक मंच से दिए गए उनके बयान को पार्टी अनुशासन के खिलाफ बताया है। इतना ही नहीं, दिग्विजय पर कार्रवाई की भी मांग की। निधि चतुर्वेदी ने लिखा कि बेटे जयवर्धन को पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनाने की चाह में दिग्विजय सिंह कांग्रेस का अनुशासन भी भूल गए हैं। कांग्रेस महासचिव के बयान पर खलबली मच गई है। अब दिग्विजय सिंह समर्थक गुस्सा जता रहे हैं।

प्रदेश महासचिव निधि सत्यव्रत चतुर्वेदी ने दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उज्जैन के भूमि विवाद और वीर भारत न्यास के मामले में सच क्या है और झूठ क्या, कौन सही है और कौन गलत, यह जांच का विषय हो सकता है। लेकिन एक बात जो मेरी समझ के बिल्कुल परे है -और जिसे देखकर आज हर सच्चे कांग्रेसी का सिर शर्म से झुक गया है – वह यह है कि दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता को अपने ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ इस तरह सार्वजनिक रूप से मोर्चा खोलने और अपशब्दों का इस्तेमाल करने की क्या ज़रूरत आन पड़ी?

जयवर्धन सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने की महत्वाकांक्षा

निधि चतुर्वेदी ने आगे लिखा- दिग्विजय सिंह जी की यह छटपटाहट, यह गुस्सा और यह अमर्यादित आचरण और कुछ नहीं, बल्कि ‘पुत्र-मोह’ में उठाया गया एक बेहद अशोभनीय, पीड़ादायक और निंदनीय कदम है। अपने बेटे जयवर्धन सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने की महत्वाकांक्षा में वे भूल चुके हैं कि पार्टी का अनुशासन क्या होता है।

कांग्रेस महासचिव निधि चतुर्वेदी की इस पोस्ट पर दिग्विजय समर्थकों ने गुस्सा जताया है। फेसबुक पर ही लोग कमेंट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

पिता की दुश्मनी की गांठ अभी भी

सोमदेव जूदेव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-

पिता की दुश्मनी की गांठ अभी भी है, पूर्वाग्रह से ग्रस्त लोग कांग्रेस को कितना मजबूत कर पाएंगे। जो अनुशासन को ताक पर रखकर अपने विचार सोशल मीडिया पर डालें तो उससे कांग्रेस कमजोर ही होगी। उम्र व सीनियरटी का ख्याल न हो ऐसे एक्सपर्ट ओपिनियन देने वालों को इसका - उसका , तू - तेरा से बचना होगा। आप सब जो प्रदेश कांग्रेस में पदाधिकारी हैं, आप धैर्य के साथ कमेंट्स दें। आप कांग्रेस के वर्तमान और भविष्य भी हैं। संस्कारवान युवा आगे आएं, उन्हीं से कांग्रेस का भविष्य मजबूत होगा।

केशव माथुर नामक यूजर ने लिखा-
Tune ye post daalkar achha nahi kiya @digvijay singh ka apmaan hai ye

एक अन्य यूजर प्रदीप सरल ने कमेंट किया
Jeetu patwari maha arrogant,
बदजुबां भी हैं, ऊन के ऊपर लाइट डोज़ काम नहीं करता…