16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain Alert MP: 18 जिलों में मूसलाधार बारिश, 4 इंच से ज्यादा पानी गिरने की संभावना

Heavy Rain Alert MP: जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने आगामी 3 दिनों के लिए कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
2 min read
Google source verification
Heavy Rain Alert MP

Heavy Rain Alert MP (18 जिलों में मूसलाधार बारिश Photo Source- Patrika)

Weather Update :मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाके में एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। निम्न दबाव क्षेत्र और मानसूनी द्रोणिका के बढ़ते असर के चलते सूबे के अंतर्गत आने वाले जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यही नहीं, राजधानी भोपाल स्थित राज्य मौसम विभाग की ओर से आगामी 3 दिनों के लिए कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ इलाकों में 4 इंच या इससे अधिक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के जबलपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सागर, नरसिंहपुर, कटनी, पन्ना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, रायसेन और नर्मदापुरम जिलों में अगले 24 घंटों तेज बारिश की संभावना है। इनमें कई इलाकों में 4 इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है।

यहां भी जारी रहेगा बारिश का दौर

इसके अलावा, भोपाल के साथ साथ ग्वालियर-चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में भी मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी है। यहां शनिवार शाम से लगातार बारिश हो रही है। यहां 18 अगस्त तक बारिश का यही दौर देखने को मिल सकता है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, धार, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, गुना, शिवपुरी, दतिया, छिंदवाड़ा, सतना, छतरपुर और टीकमगढ़ समेत राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में अब तक बारिश के आंकड़े

राज्य में अब तक 21.4 इंच (544.4 मिमी) बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। ये सामान्य औसत बारिश (24.4 इंच या 618.8 मिमी) से लगभग 3 इंच यानी 12 फीसदी कम है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 18 फीसद तथा पश्चिमी हिस्से में 6 फीसद कम पानी गिरा है। प्रदेश के 43 जिलों में सामान्य से 1 फीसद से लेकर 54 फीसद तक बारिश कम दर्ज हुई है। सिर्फ प्रदेश के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों, जिनमें भोपाल, गुना, ग्वालियर, सीहोर, राजगढ़, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा, खरगोन और अनूपपुर में ही अब तक सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।