15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal News: पति नाइट ड्यूटी पर गया…पत्नी दोस्त के साथ मोमोज खाने पहुंची, कुछ देर बाद मचा हंगामा

Husband Wife Dispute: पत्नी को युवक के साथ देख गुस्साया पति, रोड पर विवाद और हंगामा होता देख लगी लोगों की भीड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।
2 min read
Google source verification
husband wife and vo momos shop dispute

husband wife and vo momos shop dispute, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- chatgpt)

Bhopa Husband Wife Dispute: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पति-पत्नी और वो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पति-पत्नी के बीच विवाद होते और युवक के साथ हाथापाई होते नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि पति के नाइट ड्यूटी पर जाने के बाद पत्नी अपने एक दोस्त के साथ मोमोज खाने पहुंची थी और वहीं पर पति ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई, वायरल वीडियो में पति पत्नी के साथ मारपीट करता भी दिख रहा है। वहीं पति का दोस्त पत्नी के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो कब का है अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पति के नाइट ड्यूटी पर जाते ही पत्नी ने दोस्त को बुलाया

बताया गया है कि पति नाइट ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था, इसके कुछ देर बाद ही पत्नी ने अपने दोस्त को कॉल किया और फिर उसके साथ मोमोज खाने के लिए चली गई। जिस दुकान पर पत्नी व उसका दोस्त मोमोज खा रहे थे, उसी पर पति व उसका एक दोस्त भी मोमोज खाने के लिए पहुंच गए। दुकान पर पत्नी को युवक के साथ देख पति का पारा चढ़ गया और उसने पत्नी से सवाल-जवाब करने शुरु कर दिए। देखते ही देखते पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और इसी बीच पति व उसके साथ आए दोस्त ने पत्नी व दोस्त के साथ हाथापाई करना शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रात में सड़क पर हो रहे हंगामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कराया और किसी तरह मामले को शांत कराया। जिस वक्त सारा हंगामा हो रहा था तभी किसी ने पूरी घटना का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया, वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए ही उन्हें घटना के बारे में पता चला है। पति या पत्नी किसी के भी द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि वीडियो कब का है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि जिस युवक के साथ पत्नी मोमोज खाने के पहुंची थी वो उसका प्रेमी है, हालांकि अभी इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।