15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Independence Day MP : लाल परेड मैदान में एमपी का मुख्य आयोजन, सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा

Independence Day MP : एमपी में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम। लाल परेड मैदान में हुआ प्रदेश का मुख्य आयोजन। सीएम मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण। मंच से सीएम ने प्रदेश को दीं कई सौगातें।
2 min read
Google source verification
Independence Day MP

Independence Day MP (मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा Photo Source- Patrika)

Bhopal News : भारत की आजादी की 80वीं वर्षगाठ के अवसर पर देशभर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी तो वहीं, मध्य प्रदेश का मुख्य आयोजन राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित किया गया। यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया। इसके बाद परेड की सलामी ली। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश को कई सौगातें भी दीं।

शहर के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए विकसित और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण का संकल्प दोहराया। समारोह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, आयोजन में हजारों की संख्या में शहर के साथ साथ प्रदेश भर के नागरिक मौजूद हैं।

पास के रंग के हिसाब से अलग-अलग पार्किंग

लाल पास वाले आमंत्रित अतिथि सरकार द्वार गेट नंबर-1, जेल रोड से प्रवेश करेंगे और बैंड ट्रेङ्क्षनग स्कूल के सामने वाहन पार्क करेंगे। पीले पास वालों का प्रवेश भी गेट नंबर-1 से होगा, जबकि पार्किंग मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के सामने और ज्निेजियम के पास रहेगी। हरे और नीले पास वालों के लिए पीटीएस (आ्र्ड) गेट नंबर-6 से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। नागरिक गेट नंबर-3 विजय द्वार और गेट नंबर-5 कैह्रश्वटन द्वार से प्रवेश कर सकेंगे। इनके वाहनों की पार्किंग एमवीएम कॉलेज ग्राउंड, एमएलए रेस्ट हाउस और जेल मुख्यालय ग्राउंड में रहेगी। स्कूल- कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विजय द्वार, मजार द्वार और प्रबंध द्वार से प्रवेश होगा।

प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नाम संबोधन जारी करते हुए कहा था कि, प्रिय भाइयों एवं बहनों, स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को नमन करता हूं।

अच्छी वर्षा से प्रदेश के किसान भाइयों को राहत मिली है और खेती-किसानी के लिए नई उम्मीदें जगी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। पीएम मित्र पार्क, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन और नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेशवासियों के सहयोग, सहभागिता और विश्वास से विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।