15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajgarh News : तिरंगे के रंग में नहाया मोहनपुरा डैम, पानी पर देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखा आपने?

Rajgarh News : मोहनपुरा डैम देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ। नजारा अबतक जिस किसी ने भी देखा, वो गदगद हो उठा। सुबह से डैम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
2 min read
Google source verification
Rajgarh News

Rajgarh News (तिरंगे के रंग में नहाया मोहनपुरा डैम Photo Source- Input)

15 August 2026 : इस बार भारत देश 15 अगस्त के उपलक्ष्य में भारतीय स्वतंत्रता का 80वें वर्ष का जश्न मना रहा है। हर देशवासी राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए आजादी के पर्व की खुशी मना रहा है। देश की लगभग सभी सरकारी और निजी इमारतें भारत की आजादी के 79 वर्ष पूर्ण करने के उत्साह में जगमग हैं। मध्य प्रदेश में भी स्वतंत्रता दिवस की खुशी व्यक्त करते हुए कई नजारे देखने को मिल रहे हैं। इस मौके पर सूबे के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में स्थित मोहनपुरा डैम पर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। ये नजारा अबतक जिस किसी ने भी देखा, वो गदगद हो उठा। देर रात सामने आईं मोहनपुरा डैम की तस्वीरें सुबह तक सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजगढ़ का मोहनपुरा डेम देशप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे की खूबसूरत रोशनी से जगमगाते बांध के 9 गेटों से जब पानी की तेज बौछारें छोड़ी गईं तो सामने आने वाला दृश्य बेहद आकर्षक और विहंगम हो गया। ठीक इसी तरह कुंडालिया डेम के भी गेट खोलकर उसे तिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया। आजादी के इस पावन पर्व पर देश के ह्रदय राज्य कहे जाने वाले मध्य प्रदेश बांधों का ये अद्भुत नजारा अब हर किसी के मन को मोह रहा है।

देशभक्ति का अद्भुत नजारा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध मोहनपुरा डैम (नेवज नदी पर बना) देशभक्ति और प्राकृतिक सुंदरता के अनूठे संगम के रूप में नजर आ रहा है। 'हर घर तिरंगा' और स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों के तहत यहां तिरंगे के तीन रंगों को डैम के हर गेट पर इस तरह लगाया गया, कि जब उससे पानी छोड़ा गया तो नजारा बेहद मनमोहक नजर आया, जिसने हर देखने वाले की देशभक्ति को सराबोर कर दिया।

मोहनपुरा डैम की विशेषताएं

-बता दें कि, मोहनपुरा डैम राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर ब्यावरा से गुजरने वाली नेवज नदी पर बना एक विशाल डैम है।

-इसे देश की पहली ऐसी सिंचाई परियोजना है, जिसमें भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से दबाव के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जाता है।

-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां स्थानीय प्रशासन की ओर से तिरंगे के रंग में की गई लाइटिंग ने यहां आने वाले पर्यटकों और युवाओं के बीच देशप्रेम का उत्साह चौगुना कर दिया है। तिरंगे की शान के साथ आस - पास का प्राकृतिक सौंदर्य और लबालब पानी लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बन गया है।