15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के 21 जिलों में एक बार फिर भारी बारिश, 3 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी

Heavy Rain : मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 3 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है।
2 min read
Google source verification
Heavy Rain

Heavy Rain (एमपी के 21 जिलों में एक बार फिर भारी बारिश Photo Source- Patrika)

MP Weather Update : बीते दो दिन से मध्य प्रदेश की मानसूनी बारिश पर लगा ब्रेक एक बार फिर हटने वाला है। यानी प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। राजधानी भोपाल स्थित राज्य मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 3 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल और सागर के अंतर्गत आने वाले 21 जिलों में आगामी मानसूनी बारिश की झड़ी लगने जा रही है। वहीं, अगले कुछ दिनों में 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, सूबे के नर्मदापुरम, छतरपुर और उमरिया में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसके चलते आगामी 4 दिनों तक प्रदेश के जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, सतना में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बीती रात से यहां बारिश का दौर शुरु हो गया है, जिसके चलते क्षेत्र में स्थित एक आश्रम में पानी घुस गया। साथ ही, कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इधर, खरगोन के गोमगांव में भी बारिश के चलते जलाशय ओवरफ्लो हो गया। ऐसे में स्पिल-वे के ऊपर से पानी बहने लगा।

प्रशासन की अपील

आपको बता दें कि, राज्य में अब तक कुल 37.3 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। यानी जुलाई का कोटा पूरा हो चुका है और अगस्त में भी मामूली ब्रेक के बाद एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरु हो रहा है। प्रशासन ने फ्रभावित जिलों में सतर्कता बरतने और आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं।