15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP वनरक्षक-जेल प्रहरी भर्ती का रिजल्ट, 14,950 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित

mp forest guard jail prahari result 2026-वन रक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षकों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कर्मचारी चयन मंडल ने वेबसाइट पर जारी कर दिया...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Aug 15, 2026

mp forest guard jail prahari result 2026

MP ESB Result 2026- मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने वन रक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। (फोटो सोर्स chatgpt)

mp forest guard jail prahari result 2026- मध्यप्रदेश में रिजल्ट का इंतजार कर रहे वन रक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षकों का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन मंडल ने इसके परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में 14950 उम्मीदवारों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है। यह रिजल्ट https://esb.mp.gov.in/ पर देखा जा सकता है।

शनिवार सुबह से इस रिजल्ट के बारे में पता चला तो अभ्यर्थी हैरान हो गए। कर्मचारी चयन मंडल ने यह रिजल्ट शुक्रवार देर रात को जारी किया है। इन परीक्षाओं के लिए 4 जून से 20 जून के बीच आनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। वन एवं जेल विभाग और वन विकास निगम के निर्देशों के मुताबिक सभी अभ्यर्थियों के नंबर सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के सभी चरण पूरे होने के बाद अंक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

1679 पदों पर होगा चयन

कर्मचारी चयन मंडल के मुताबिक सहायक जेल अधीक्षक (MP Assistant Jail Superintendent Result 2026), जेल प्रहरी (MP Jail Prahari Result 2026) के रिक्त पदों के दस गुना मान एवं वन रक्षक (MP Forest Guard Result 2026) , क्षेत्ररक्षक (MP Kshetra Rakshak Result 2026) के रिक्त पदों के पांच गुना मान के कुल 14950 अभ्यर्थी द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए पात्र हुए हैं। इसके बाद 1679 पदों को भरा जाएगा। ऑन लाइन परीक्षा के बाद मंडल की ओर से आदर्श उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अभ्यावेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त अभ्यावेदनों पर अंतिम उत्तर समिति के विषय विशेषज्ञों द्वारा आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है। नियम पुस्तिका में दिए गए बिन्दुओं के मुताबिक रिजल्ट वन/जेल विभाग/वन विकास निगम लिमिटेड को उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके आधार पर विभाग की ओर से दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू की जा सकेगी।

विभाग की करेगा दस्तावेजों का सत्यापन

मंडल ने यह भी कहा है कि आनलाइन आवेदन पत्रों के साथ अभ्यर्थियों से किसी तरह के दस्तावेज, अंकसूची, प्रमाण पत्र आदि नहीं मांगे गए थे। अतः दूसरे चरण के लिए योग्य आवेदकों की समस्त जानकारियों, दस्तावेजों, प्रमाण पत्रों के सत्यापन एवं परीक्षण विभाग स्तर से किया जाएगा।

किस विभाग के कितने पद

जेल प्रहरी: 757 पद
वन रक्षक: 728 पद
क्षेत्र रक्षक: 169 पद
जेल अधीक्षक: 25 पद