भोपाल

डीजी का तोता गायब, 5 हजार का ईनाम घोषित, ढूंढने निकली फॉरेस्ट और पुलिस की टीम

तीन दिन से लापता स्पेशल डीजी का तोता रिटायर्ड एएसआई के घर पर मिला...।

less than 1 minute read
Feb 29, 2024

स्पेशल डीजी शैलेष सिंह का तोता गुम हो गया तो पूरा परिवार बिछोह में था। सिंह के परिवार ने उसे ढूंढऩे पर 5000 रुपए का इनाम रख दिया। सूचना सोशल मीडिया पर सूचना भी जारी कर दी। प्रिय तोते की तलाश में कई थानों की पुलिस लगी। वनकर्मी लग गए। वे चार इमली में ढूंढ़ रहे थे, आखिरकार तोता पुलिस के रिटायर एएसआई एसके यादव के कोलार स्थित घर में मिला। वह उड़कर पहुंचा था। डीजी सिंह ने कहा, तोते को शरण देने वाले परिवार का शुक्रगुजार रहूंगा।

बताते हैं कि परिवार वालों ने कभी तोते को पिंजरे में नहीं रखा। वो परिवार के साथ ही रहता था। क्योंकि उससे सभी का विशेष लगाव था। लेकिन तोता गायब हो जाने के बाद सभी बेचैन हो गए थे। तोता डाइनिंग टेबल पर सभी के साथ बैठकर खाना खाता था। तोते को ढूंढने वाले को 5 हजार रुपए देने की घोषणा की गई थी। इसके लिए पोस्टर भी छाप दिए गए थे।

परिजनों का कहना है कि तोते ने सालभर में दो शब्द बोलना सीख लिए थे। वह हमेशा मिट्ठू और पापा शब्द बोलता था। घर में पिंजरे में न रहने के कारण वह दिनभर घर में ही खेलता रहता था। परिजनों ने उसका नाम 'सिंघम' रखा था।

Published on:
29 Feb 2024 07:49 am
Also Read
View All