6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी मदरसा बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम के ऑनलाइन आवेदन की प्रॉसेस शुरु

MP Madrasa Board 10th-12th Exam : मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड ने हाई स्कूल और हायर सेकंडरी एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है।

2 min read
Google source verification
MP Madrasa Board 10th-12th Exam

एमपी मदरसा बोर्ड एग्जाम के ऑनलाइन आवेदन की प्रॉसेस शुरु (Photo Source- Patrika)

MP Madrasa Board 10th-12th Exam :मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड ने हाई स्कूल और हायर सेकंडरी (उर्दू माध्यम) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। विद्यार्थी स्वयं या अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं।

बोर्ड के अनुसार, जो विद्यार्थी स्वयं ऑनलाइन आवेदन करेंगे, उन्हें अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी या मदरसा प्रभारी से आवेदन पत्र का सत्यापन कराकर निर्धारित समय सीमा में मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड भोपाल स्थित दफ्तर को भेजना होगा।

मदरसा बोर्ड ने दी ये सूचना

मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि, मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड ने हाई स्कूल और हायर सेकण्डरी (उर्दू माध्यम) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करने की तिथियों का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार छात्र खुद या अध्ययन केन्द्रों के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। खुद आवेदन करने वाले छात्रों को अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी या मदरसा प्रभारी से आवेदन का सत्यापन कर निर्धारित तिथियों में बोर्ड को भेजना होगा। क्रेडिट योजना के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को संबंधित मंडल से अंकसूची का सत्यापन कराना जरूरी होगा, वरना 1000 रुपए का सत्यापन शुल्क ऑनलाइन या चालान के जरिए जमा करना होगा।

निर्धारित शुल्क के साथ करना होगा आवेदन

क्रेडिट योजना के अंतर्गत शामिल होने वाले विद्यार्थियों को संबंधित मंडल से अपनी अंकसूची का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। सत्यापित अंकसूची की प्रति परीक्षा आवेदन पत्र के साथ जमा करनी होगी।

विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देखें

यदि कोई विद्यार्थी स्वयं अंकसूची का सत्यापन नहीं कराता है, तो उसे बोर्ड द्वारा निर्धारित एक हजार रुपये का सत्यापन शुल्क ऑनलाइन या चालान के माध्यम से जमा करना होगा। मदरसा बोर्ड की ओर से जारी शैक्षणिक कैलेंडर और शुल्क संरचना की विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpmb.org.in पर उपलब्ध है।