भोपाल

हाजियों की वापसी में दस दिन, अगवानी की तैयारी अभी से

- पूरे कुनबे के साथ कोई पहुंचेगा मुम्बई तो कहीं होगी धूमधाम ...

2 min read
Sep 07, 2018
हाजियों की वापसी में दस दिन, अगवानी की तैयारी अभी से

भोपाल, मोहम्मद फारूख का पूरा परिवार और सगे संबंधी मुम्बई जाने की तैयारी में हैं। 15 दिन पहले ट्रेन में रिजर्वेशन हो चुका है वहीं हार फूल की बुकिंग भी कराई ली गई। इनके पिता और बहन 18 सितम्बर को हजयात्रा से लौट रहे हैं। उनकी अगवानी को लेकर जोरशोर से तैयारी हो रही है।

ईदगाह हिल्स निवासी मोहम्मद आफाक ने बताया उनके अजीज दोस्त हजयात्रा पर गए हैं। उन्हें रिसीव करने मुम्बई जाएंगे। उनके साथ कुछ और भी मित्र हैं। परिजनों और रिश्तेदारों की अलग तैयारी है।

23 सितम्बर को हज फ्लाइट से लौट रहे शान मोहम्मद को एयरपोर्ट रिसीव करने परिवारजन और रिश्तेदार मिलाकर 15 लोग मुम्बई पहुंचे। हजयात्रा पर इन्हें रवाना करने के लिए भी 25 लोग मुम्बई तक पहुंचे थे।

हजयात्रियों की वापसी में अभी दस दिन बाकी है। 15 सितम्बर को प्रदेश के हाजियों का पहला जत्था जेद्दा से भोपाल पहुंचेगा। यहां दो फ्लाइट से 240 हाजी आएंगे। करीब 40 दिन के सफर के बाद हो रही इनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। स्वागत के लिए लोगों ने कई तैयारियां अभी से करनी शुरू कर दी है।

भोपाल से सीधे जेद्दा जाने वाले प्रति यात्री को मुंबई से जाने की अपेक्षा 31 हजार 700 रुपए अधिक किराया देना होगा। गत वर्ष तक मप्र के हज यात्रियों को भोपाल व इंदौर एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए हज के लिए भेजा जाता था, किंतु इस वर्ष भारत सरकार द्वारा हज यात्रा पर सब्सिडी खत्म करने से अब भोपाल व इंदौर इम्बार्केशन पॉइंट खत्म कर दिए जाने से यात्रियों को मुंबई से फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। प्रति सऊदी रियाल की कीमत 17.60 रुपए तय की गई है। प्रत्येक हज यात्री को वहां खर्च के लिए 2100 रियाल उपलब्ध कराए जाएंगे।

- 40 दिन के बाद 15 सितम्बर से लौटेंगे हाजी
मुकद्दस सफर हज पर इस बार प्रदेश से 4700 यात्री रवाना हुए हैं। इनमें से 240 से राजधानी से सीधे सउदी अरब के लिए उड़ान भरी जबकि बाकी यात्री मुम्बई से हजयात्रा पर रवाना हुए। राजधानी से 6 और 7 अगस्त को दो फ्लाइट रवाना हुई थी। इनमें से पहले जत्थे की वापसी 15 सितम्बर को सुबह 8 बजे होगी। जबकि दूसरा जत्था 16 सितम्बर सुबह 3.50 बजे आएगा। मुम्बई से जो हजयात्री रवाना हुए हैं उनकी वापसी 16 सितम्बर से होगी। करीब हफ्ते ये सिलसिला चलेगा। यहां छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से 2 अगस्त से हज फ्लाइट शुरू हुई थी।

Published on:
07 Sept 2018 08:26 am
Also Read
View All