भोपाल

रात के समय राजधानी में बदमाशों का आतंक, वारदात कैमरे में कैद

रात के समय राजधानी में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर खड़ी 5 कारों के कांच फोड़कर भागे...

2 min read
Apr 15, 2018

भोपाल। नेहरू नगर सी-सेक्टर में शुक्रवार रात करीब दो बजे हाथ में तलवार लिए बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी आधा दर्जन कारों के कांच तोड़कर फरार हो गए। बदमाश जिन-जिन रास्तों से गुजरे, वहां वाहनों में तोडफ़ोड़ करते गए।

बदमाशों की पूरी करतूत एक मकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें दो बाइक पर सवार चार युवक हाथ में तलवार लिए हुए दिख रहे हैं। कमला नगर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

BIG NEWS: भाजपा जल्द तैयार करेगी नई टीम… ये हो सकते हैं मेंबर्स!


जानकारी के मुताबिक नेहरू नगर सी-सेक्टर निवासी प्रतिपाल सिंह चौहान निजी कंपनी में सीनियर प्रोडक्शन मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे लोग घरों में सो रहे थे। इसी बीच वाहनों में तोडफ़ोड़ की आवाज आई।

लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो घर के बाहर खड़ी कार के कांच टूटे मिले। नेहरू नगर में पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी है। हर बार बाइक सवार युवक ही वारदात को अंजाम देते हैं।

भोपाल। नेहरू नगर सी-सेक्टर में शुक्रवार रात करीब दो बजे हाथ में तलवार लिए बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी आधा दर्जन कारों के कांच तोड़कर फरार हो गए। बदमाश जिन-जिन रास्तों से गुजरे, वहां वाहनों में तोडफ़ोड़ करते गए।

बदमाशों की पूरी करतूत एक मकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें दो बाइक पर सवार चार युवक हाथ में तलवार लिए हुए दिख रहे हैं। कमला नगर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक नेहरू नगर सी-सेक्टर निवासी प्रतिपाल सिंह चौहान निजी कंपनी में सीनियर प्रोडक्शन मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे लोग घरों में सो रहे थे। इसी बीच वाहनों में तोडफ़ोड़ की आवाज आई। लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो घर के बाहर खड़ी कार के कांच टूटे मिले।

नेहरू नगर में पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी है। हर बार बाइक सवार युवक ही वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस इन पर सख्त कार्रवाई नहीं करती, ऐसे में इनका दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में भी पुलिस ने लीपा-पोती करना शुरू कर दिया। वहीं आरोप है कि आरोपियों के रसूखदार होने की वजह से पुलिस उनकी पहचान तक का खुलासा नहीं करती।

एक बदमाश को पकड़ा है। अन्य बदमाशों की पहचान की जा रही है। बदमाश ने पत्थर से हमला का स्वीकारा है।
- आशीष भट्टाचार्य, टीआई

कैमरे मेें कैद हुए बदमाश
प्रतिपाल सिंह ने बताया कि वकील लाल के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश की करतूत कैद हो गई है। बदमाश रात करीब 2.10 बजे लाल के घर के पास खड़ी कार के पीछे के कांच को तोड़ते हुए दिखे। इसके बाद बदमाश आगे निकल गए।

रहवासियों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया।।

इधर, समझौते से इनकार किया तो बदमाश ने गुप्ती मारी...
बजरिया इलाके में अपराधिक मामले में समझौता नहीं करने एक गुंडे ने दूसरे पर गुंडे पर के पेट पर गुप्ती से हमला कर दिया। घायल गुंडे की हालत नाजुक है।

थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि बजरिया निवासी गुल्लू उर्फ प्रदीप बाथम आदतन अपराधी है। उसका चांदबड़ निवासी बदमाश रोहित से विवाद हो गया था। गुल्लू ने रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे रोहित गुल्लू के चाचा से अपराधिक मामले में समझौते के लिए दबाव बना रहा था। इसी बीच गुल्लू पहुंच गया। गुल्लू ने विरोध किया तो रोहित ने उसके पेट में गुप्ती से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें

कमलनाथ और सिंधिया की सहमति के बाद ही उनके क्षेत्र में कांग्रेस निकालेगी न्याय यात्रा
Published on:
15 Apr 2018 03:22 pm
Also Read
View All