भोपाल

समाज के दो तबकों के सच को बयां करेगी फिल्म ‘चौसर फिरंगी’

मप्र में निर्मित व निर्देशित यह फिल्म 5 अप्रैल को होगी रिलीज  

less than 1 minute read
Mar 30, 2019
समाज के दो तबकों के सच को बयां करेगी फिल्म 'चौसर फिरंगी'

भोपाल। पहली बार मप्र में निर्मित व निर्देशित फिल्म 'चौसर फिरंगी' के जरिए एक समाज की कहानी दिखाने की कोशिश की है जो गंदी बस्तियों के लोगों को हिकारत की दृष्टि से देखती है, लेकिन खुद को उनसे बेहतर मानती है। लेकिन धीरे-धीरे जब उच्चवर्गीय समाज की परतें खुलती जाती है तो पता चलता है कि गंदी बस्ती के लोग उनसे ज्यादा नैतिक हैं। गायत्री मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का प्रमुख आकर्षण मप्र की लोकेशन और भाषाई अंदाज है।

शुक्रवार को फिल्म की कास्ट ने मीडिया इंट्रैक्शन के दौरान यह जानकारी दी। यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म का म्यूजिक व ट्रेलर जी म्यूजिक कंपनी ने लॉन्च किया है। गायत्री मोशन पिक्चर्स के डायरेक्टर मार्केटिंग एंड सीईओ पंकज दीवान ने बताया कि 'चौसर फिरंगी' के पहले दिन के कनेक्शन की 10 प्रतिशत राशि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के सहायता कोष में देगा।

फिल्म में श्रुति-धर्मेश की जोड़ी ने दिया है संगीत
इस फिल्म में मुख्य भूमिका में जबलपुर के प्रतीक पचौरी, अंशुल सिंह ठाकुर, रेखा मिश्रा, सारिका नायक, अमर परिहार समेत अन्य एक्टर्स हैं। फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ यादव, लेखक व निर्देशक संदीप पाण्डेय हैं। फिल्म का संगीत भोपाल के श्रुति-धर्मेश की जोड़ी व आशी सागर ने दिया है। फिल्म का ब्रास सेक्शन मनोज बेन (श्याम इंटरनेशनल बैंड) ने दिया है।

Published on:
30 Mar 2019 08:08 am
Also Read
View All