भोपाल

द कश्मीर फाइल्स के निर्माता-निर्देशक के बारे में आप नहीं जानते होंगे, यहां देखें पूरी बॉयोग्राफी

The kashmir files- मध्यप्रदेश के भोपाल में की पढ़ाई, अरेरा कालोनी में था पिता का घर...।

3 min read
Mar 14, 2022
Film Poroducer Vivek Agnihotri

भोपाल। देशभर भर में धूम मचा रही द कश्मीर फाइल्स मध्यप्रदेश में भी टैक्स फ्री हो चुकी है। फिल्मों में रुचि रखने वाला हर व्यक्ति इन दिनों इसी फिल्म की चर्चा कर रहा है। इस फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री हैं। विवेक का जन्म मध्यप्रदेश में ही हुआ है और वे इसी राज्य में पले-बढ़े हैं। विवेक के पिता डा. प्रभुदयाल अग्निहोत्री (dr prabhu dayal agnihotri) विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रह चुके हैं। फिल्म अभिनेत्री पल्लवी जोशी विवेक की पत्नी हैं।


कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री के बार में इन दिनों जमकर गूगल सर्च किया जा रहा है। लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। patrika.com आपको बता रहा है विवेक अग्निहोत्री और उनके परिवार के बारे में।

विवेक का जन्म 21 दिसंबर 1973 में ग्वालियर में हुआ था। जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनका जन्म जबलपुर का बताया जाता है। विवेक के पिता डा. प्रभुदयाल अग्निहोत्री संस्कृत के जानकार थे और एक विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर रह चुके हैं। विवेक के पिता 1990 के बाद से वे भोपाल के ओल्ड कैंपियन के पास स्थित इ-2 अरेरा कालोनी में रहते थे। विवेक की पढ़ाई बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से हुई।

उन्होंने बीएसएसएस (bsss) से ग्रेजुएशन पूरा किया और इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट आफ मास कम्युनिकेशन, दिल्ली चले गए। जहां से उन्होंने एडवरटाइजिंग में अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाया। पढ़ाई के बारे में बताया जाता है कि विवेक ने हार्वर्ड एक्सटेंशन स्कूल से सर्टिफिकेट आफ स्पेशल स्टडीज (मैनेजमेंट) की पढ़ाई की है।

पल्लवी जोशी से हुई शादी, दो बच्चे भी

विवेक ने 1997 में फिल्म अभिनेत्री पल्लवी जोशी (pallavi joshi) के साथ शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं। हालांकि विवेक के माता-पिता भोपाल में ही रहते थे, जब विवेक मुंबई में अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। 1994 में विवेक ने डायरेक्शन और प्रोडक्शन में काम करना शुरू कर दिया था। कुछ टीवी सीरियल्स को भी डायरेक्ट किया और उसमें सफल भी हुए। धीरे-धीरे विवेक का नाम चलने लगा और साल 2005 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया। इसी साल विवेक ने फिल्म 'चाकलेट' को डायरेक्ट किया। इसके बाद 2007 में धन धना धन गोल फिल्म को डायरेक्ट किया। इस फिल्म के बाद विवेक का काम नजर आने लगा था। इसके बाद उन्हें हेट स्टोरी के डायरेक्ट किया। बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम, जिद, द ताशकंत फाइल्स आदि का भी निर्माण किया। इस फिल्म से विवेक को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

अब द कश्मीर फाइल्स से मिली ज्यादा लोकप्रियता

मध्यप्रदेश के रहने वाले विवेक की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने सभी को हैरान कर दिया है। 90 के दशक में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के बारे में बताया गया है। इससे पहले उन्होंने 1984 के दंगों पर आधारित द देल्ही फाइल्स भी बनाई है। एक डायरेक्टर होने के साथ ही विवेक एक लेखक भी हैं, उनकी किताब अर्बन नक्सल बेस्ट सेलर किताब भी है। यहीं नहीं विवेक और पल्लवी एक एनजीओ का भी संचालन करते हैं, जिसका नाम है- आइ एम बुद्धा।

विवादों से भी है नाता

विवेक का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। बालीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने विवेक पर अपने साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इस आरोप को उन्होंने नकारते हुए तनुश्री पर मानहानि का केस लगा रखा है। एक शार्ट फिल्म मुहम्मद एंड उर्वशी का निर्माण के वक्त विवेक को कई धमकियां भी मिली थीं। विवेक ने कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो पर आमंत्रण किए जाने को लेकर कहा था कि कपिल ने उन्हें इसलिए नहीं बुलाया है कि क्योंकि उनके पास कोई बड़ी स्टार कास्ट मौजूद नहीं हैं।

Updated on:
14 Mar 2022 05:55 pm
Published on:
14 Mar 2022 05:32 pm
Also Read
View All