भोपाल

दो भाइयों के सूने घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी सहित जेवर जेवर ले उड़े

25 नवंबर की रात दोनों भाइयों का परिवार एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जीरापुर गया था, घर में कोई नहीं था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 6:15 PM IST
दो भाइयों के सूने घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी सहित जेवर जेवर ले उड़े

पड़ाना. पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मऊ में नेशनल हाईवे के नजदीक एक ही मकान में रहने वाले दो सगे भाइयों के सूने घर में चोरों ने धावा बोल दिया। रात के अंधेरे में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने दोनों भाइयों की गोदरेजों के ताले चटकाए और एक लाख रुपए नगदी सहित जेवर समेट ले गए। शुक्रवार सुबह घटना का पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया।ग्राम मऊ निवासी सलमान मंसूरी पिता मोहम्मद खां ने बताया कि खेती-किसानी के साथ किराने की दुकान चलाते हैं और अपने बड़े भाई इरफान मंसूरी के साथ एक ही मकान में रहते हैं।

इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। 27 नवंबर की सुबह करीब 7.30 बजे पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई ने घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो घर में सामान बिखरा पड़ा मिला और दोनों भाईयों की गोदरेजों के ताले भी टूटे हुए थे। बताया जा रहा है कि सलमान की गोदरेज से 45 हजार रुपए और इरफान की गोदरेज से 55 हजार नगद गायब मिले। इसके अलावा 3 चांदी की पायजेब, 1 जोड़ी चांदी के कड़े, 3 जोड़ी चांदी की बिछुड़ी और सोने की मखनी भी ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना कर मामले को जांच में लिया है। फरियादी की रिपोर्ट पर सारंगपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, हालांकि फिलहाल आरोपितों का सुराग नहीं लग सका है।

Updated on:
28 Nov 2026, 6:15 PM IST
Published on: