शनि उच्च हो तो वह उसे रंक से राजा तक बना सकता है...
भोपाल। आज 09मार्च 2019 यानि शनिवार... इस दिन के कारक देव हनुमान जी माने जाते हैं। ज्योतिष में शनि को न्याय का देव माना गया है। यह बुरे कर्म के दंड देते हैं। इनका रत्न नीलम माना गया है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में शनि एक क्रूर ग्रह है, परंतु यदि शनि कुंडली में मजबूत होता है तो जातकों को इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं जबकि कमज़ोर होने पर यह अशुभ फल देता है। इसके साथ ही यदि किसी व्यक्ति का शनि उच्च हो तो वह उसे रंक से राजा तक बना सकता है।
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का बड़ा महत्व है। हिन्दू ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। यह मकर और कुंभ राशि का स्वामी होता है।
तुला राशि शनि की उच्च राशि है जबकि मेष इसकी नीच राशि मानी जाती है। शनि का गोचर एक राशि में ढ़ाई वर्ष तक रहता है। ज्योतिषीय भाषा में इसे शनि ढैय्या कहते हैं। नौ ग्रहों में शनि की गति सबसे मंद है। शनि की दशा साढ़े सात वर्ष की होती है जिसे शनि की साढ़े साती कहा जाता है।
शनि का वैदिक मंत्र
ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।
शं योरभि स्त्रवन्तु न:।।
शनि का तांत्रिक मंत्र
ॐ शं शनैश्चराय नमः।।
शनि का बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।
1. मेष राशि :
आज कुछ आश्चर्यचकित करने वाले निर्णय आपके सामने आएंगे।। नौकरी के मोर्चे पर बदलाव या स्थानांतरण के लिए यह अच्छा समय है। आज के दिन यात्रा आपके कार्यक्रम में शामिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र को ध्यान में रखते हुए आप नए लोगों से मिल सकते हैं। कुछ नवीन विचार आपके काम में सहयोग करेंगे।
2. वृषभ राशि :
दिन चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ शानदार भी रहेगा। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। रिश्तों में तनाव ग़लतफहमी के कारण आ सकता है।
3. मिथुन राशि :
बिजनेस-पार्टनर या करीबी सहयोगी से थोड़ी समस्या हो सकती है। यात्राएं आपको वांछित परिणाम नहीं दे पाएंगी।नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का भी शिकार हो सकते हैं।
4. कर्क राशि :
दिन मिश्रित प्रभावदायक रहेगा। हर बात सोच-समझ कर बोलें, वरना तनाव का कारण बन सकता है। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी बने रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है।
5. सिंह राशि :
आत्म-शक्ति को इकट्ठा कर अंदर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करने के लिए समय उत्तम दिन है। व्यावसायिक और व्यापारिक सदंर्भ में पिछली ग़लतियों से सबक लें और अनुभवी जनों की सहायता से निर्णय लेना आपके लिए शुभ रहेगा। आज आप बीमारी या जद्दोजहद में फंस सकते है। आर्थिक स्थिति कुछ हद तक सामान्य रहेगी।
6. कन्या राशि :
आज आपको अपने वरिष्ठों और आधिकारियों से पुरस्कार प्राप्त हो सकता हैं। आप अपने कार्य स्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे। जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। शारीरिक थकावट का दिन है।
7. तुला राशि :
आज आप क्षेत्रों में सुधार पाएंगे और आपकी यश की सहज प्रगति होगी। व्यवसाय में उन्नति और आपकी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार संभव है। आपको अपने वरिष्ठों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य शुभ रहेगा साथ ही आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक बनाएंगे।
8. वृश्चिक राशि :
वित्तीय रूप से दिन अच्छा है लेकिन आपको अपने खर्च को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। नई साझेदारी वाले व्यवसाय में फायदा रहेगा। व्यावसायिक और आर्थिक परियोजनाएं परिश्रम के बाद ही पूर्ण होंगी। आप महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित कर, उनसे संपर्क स्थापित कर पाएंगे।
9. धनु राशि :
व्यावसायिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कई समस्याओं का समाधान मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी।
10. मकर राशि :
भाग्य का साथ मिलने से कई परियोजनाएं प्रगति करेंगी। इच्छाशक्ति बढ़ने के चलते आप उत्साहपूर्वक अपने कार्यों को अंजाम देंगे। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी सामने आ सकता है। अदालत से बाहर संपत्ति के मामले के परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं।
11. कुंभ राशि :
प्रगतिशील रास्ता असपको चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच से खोजना पड़ सकता है। परिश्रम द्वारा आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते है। वित्तीय निर्णय लेते समय अपने खर्चो का ध्यान रखें। हस्ताक्षर करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।
12. मीन राशि :
व्यवसाय और वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। पुराने निवेशों से भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आप अपनी पसंद के स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। व्यापार में तरक्की होगी और साथ ही आपको कोई नई डील भी मिल सकती है। स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है।
अंक 01- कार्यस्थल पर वरिष्ठों का रुखा व्यवहार मन को परेशान करेगा। निरसता को दूर करने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं।
अंक 02- नौकरी में आए परिवर्तन का समय रहते लाभ लें। अपने फर्ज से विमुख न हों।
अंक 03- व्यस्तता से भरी जिंदगी के कारण कई जानकारी की चीजों से वंचित रह जाएंगे। भाग्य की प्रबलता बहुत ऊपर तक लेकर जाएगी।
अंक 04- दिमाग का समुचित उपयोग करें। हठ धर्मिता के कारण प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।
अंक 05- कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझने की संभावना है। निजी संबंधो में एक दुसरे का ध्यान रखें।
अंक 06- कहीं बाहर जाने का निर्णय ले सकते हैं। दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
अंक 07- सौदों को लंबे समय के लिए अटकाकर रखना हितकर रहेगा। कोई भी काम ठीक ढंग से करने में दिक्कत आएगी।
अंक 08- महत्वपूर्ण कार्यो में गलती की संभावना है। आपका उत्साह कार्यक्षमता में वृद्धि करेगा।
अंक 09- अपने वरिष्ठों के द्वारा सम्मान के पात्र बनेंगे। लोह धातु से बचकर रहें।