
भोपाल। आज 30 जनवरी 2019 यानि बुधवार के दिन माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। बुधवार के कारक देव श्रीगणेश माने जाते हैं। इसका रत्न पन्ना व रंग हरा माना गया है। इसके अलावा कुंडली में बुध सूर्य के साथ योग कर बुधादित्य योग बनाता है।
इन सब बातों के अलावा आज यानि 30 जनवरी 2019 शाम 04 बजकर 40 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र और आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह रजो गुण वाले हैं और वाणी का प्रतिनिधित्व करते हैं। बुध शांत एवं सौम्य प्रवृत्ति के ग्रह हैं, इनकी महादशा 17 वर्ष की होती है।
बुध की विशेषता है कि यह दूसरे ग्रहों के गुणों को ग्रहण कर उसी के अनुरूप फल देते हैं। बुध मुख्य रूप से वायु तत्व का प्रतिनिधित्व करता है।
कुंडली में बुध का प्रबल प्रभाव जातक को व्यवहार कुशल, कुशल संवाद शैली,कुशाग्र बुद्धि और कुटनीतिज्ञ बनाता है। बुध की विशेषताओं में बुद्धिमता, शिक्षा, मित्र, व्यापार और व्यवसाय, गणित, वैज्ञानिक, ज्ञान प्राप्त करना, निपुणता, वाणी, प्रकाशक, छापने का कार्य, पढाने वाला, लेखविद्या, लिपिक, वाकपटुता, हाजिर जवाब आदि गुण आते है।
सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र ग्रह हैं तथा बुध, चन्द्रमा को अपना शत्रु मानता है। बुध शनि, मंगल व गुरु से सम सम्बन्ध रखता है। बुध मिथुन व कन्या राशि का स्वामी है।
ज्योतिष में बुध ग्रह को एक शुभाशुभ ग्रह माना गया है अर्थात ग्रहों की संगति के अनुरूप ही यह फल देता है। यदि बुध ग्रह शुभ ग्रहों के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों की संगति में अशुभ फल देता है।
बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है। 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है।
बुध का वैदिक मंत्र Vedic Mantra of mercury
ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्टापूर्ते सं सृजेथामयं च।
अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत।।
बुध का मंत्र | Mantra of Mercury
प्रियंगुकलकाशमं रूपूणाप्रतिमं बुधम ।
सौम्यम सौम्यगुणोपेतं व बुधं प्रणामाम्यहम ।।
बुध का तांत्रिक मंत्र
ॐ बुं बुधाय नमः।।
बुध का बीज मंत्र Beej Mantra of Mercury
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।
आज का राशिफल.30 जनवरी 2019..Aaj ka Vedic Rashifal
1.मेष राशि:
आज आपको कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद कर सकता है। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है।
2. वृषभ राशि:
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। विदेश से नौकरी के लिये आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिये किसी बड़े आदमी से मदद मिल सकती है।
3. मिथुन राशि:
आज का दिन उत्तम है। किसी काम के लिये नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कामों की प्रशंसा कर सकते हैं।
4. कर्क राशि:
दिन सामान्य है। अगर पैसे से जुड़े हर मामले में सोच-समझकर फैसले करने की जरुरत है। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। आपका कोई कागज पूरा होने पर आपका काम अटक भी सकता है।
5. सिंह राशि:
किसी काम के लिये कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गवाना चाहिए। बदलते मौसम में आपको खुद पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। कुल मिलाकर आज का दिन थोड़ा बेहतर रहेगा।
6. कन्या राशि:
दिन बेहतरीन है। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलवा सकती है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आप किसी सहकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। आपको उस काम के लिये कोई सर्टिफिकेट भी मिल सकता है।
7. तुला राशि:
आज दिन अच्छा है, लेकिन इसे अच्छा बनाने की जिम्मेदारी आपके ही ऊपर है। आज आप अपने हर काम को तय समय में बांटकर करें। समयसीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे।
8. वृश्चिक राशि:
आज आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। अगर आप किसी इवेंट कम्पनी से जुड़े हैं, तो आपको कोई अच्छा इवेंट करने को मिल सकता है। लोग आपको नाम से पहचाने लगेंगे। आपका व्यवहार लोगों को अच्छा लगेगा। कुल मिलाकर आज दिन अच्छा रहेगा।
9. धनु राशि:
दिन बहुत ही उत्तम है। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, वो आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में बतौर अतिथि जा सकते हैं।
10. मकर राशि:
आज दिन ठीक-ठाक है। उचित समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।
11. कुंभ राशि:
आज दिन अच्छा रहेगा। नये प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है। अगर आपकी शादी अभी तक नहीं हुई है, तो आपको शादी का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको धन लाभ हो सकता है।
12. मीन राशि:
आज का दिन शुभ है। आज आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है।
आज का अंक ज्योतिष.30Jan.2019.Aaj Ka AnkJyotish: जानिये क्या कहता है आज का मूलांक...
अंक -1
आज आय में बढ़ोतरी होगी। सुख, वैभव और यश की प्राप्ति होने से वैवाहिक जीवन में सुखी रहेगा।
अंक -2
आज संभलकर रहे। शत्रु से हानि हो सकती है। अहंकार आपके घरेलू रिश्तों में दरार ला सकता है।
अंक-3
आज अपने दस्तावेज खासतौर से संभाल कर रखें। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे पढ़ लें। परिवार में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
अंक - 4
आज आप जरूरत से ज्यादा खर्च करेंगे। अपनी प्रवृति पर काबू रखें। नए प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। व्यापार के लिए समय उत्तम है।
अंक - 5
आज आप सोच-समझकर अपने भविष्य के फैसले लें। धन का व्यय अधिक होगा। भाई-बहन से विवाद हो सकता है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। सतर्क रहे, शेयर सट्टा, लौटरी, द्वारा हानि हो सकती है।
अंक -6
आज लाभ का दिन है, लेकिन क्रोध से बचें। म्यूच्यूअल फण्ड आदि में निवेश करने से आपको लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से दूरियां बढ़ सकती हैं। आंखों में इन्फेक्शन होने की सम्भावना है।
अंक -7
दिन मिला जुला रहेगा। प्रेम संम्बन्धों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। क्रोध आपके रिश्तों को खराब कर सकता है।
अंक -8
आज जीवनसाथी के अलावा अपने से अधीनस्थ कर्मचारी का बर्ताव आप को गुस्सा दिला सकता है। संयम रखें बात को ना उलझाए।
अंक -9
आज का दिन फलदायक है। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द मिलेगा। भाई-बहन से झगड़ा हो सकता है। प्रॉापर्टी खरीद रहे हैं तो पेपर ध्यान से पढें।