अखिलभारतीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगडिया ने हिंदुस्थान निर्माण दल के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
राम जन्मभूमि मामले पर मध्यस्थता बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। यहां सिर्फ और सिर्फ अयोध्या में राम मंदिर का ही निर्माण होना चाहिए। मध्यस्थता का मतलब है कि थोड़ा ला थोड़ा छोड़ो, लेकिन राम जन्मभूमि पर सिर्फ राम का अधिकार है। ऐसे में यहां राम मंदिर ही होना चाहिए। यह बात शुक्रवार को अखिल भारतीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगडयि़ा ने कही।
वे मां वैष्णो धाम आदर्श नव दुर्गा मंदिर में हिंदुस्थान निर्माण दल (एचएनडी) के कार्यकतार्ओं को संबोधित कर रहे थे। उन्हानें कार्यकर्ताओं से एचएनडी की आगामी रणनीति के बारे में चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राम मंदिर के नाम पर जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ चुनाव के समय राम याद आते हैं। राम मंदिर के निर्माण की पहल सभी को करना चाहिए यह हिंदू समाज की आस्था का सवाल है।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता धारा 370 और 531 को तत्काल प्रभाव से खत्म करना, गोरक्षा पर कानून बनना, जनसंख्या नियंत्रण कानून होगी। रामजन्म भूमि के बारे में उन्होंने कहा कि कोर्ट भी है मान चुका है कि अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ और वहां पर राम मंदिर था इसके सभी साक्ष्य मौजूद है ऐसे में मध्यस्थता की आवश्यकता नहीं है। तोगडिय़ा ने कार्यकर्ताओं से बात करने से पहले मां भगवती को माल्यार्पण कर उनका पूजन अर्चन किया ।
वक्फ संपत्तियों के घोटालों की जांच कराए भारत सरकार
वक्फ में रोजाना घोटाले हो रहे हैं। भारत सरकार सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करे। सरकार वक्फ की ज़मीनों से अवैध कब्ज़े भी फौरन हटवाए और वक्फ पर काबिज़ उन लोगों को भी हटाए जिनका उससे कोई ताल्लुक नहीं है। यह मांग आल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने की है। कमेटी के अध्यक्ष औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस संबंध में पत्र लिखकर मांग की है वे इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी कर इस पर विराम लगाएं। खुर्रम के अनुसार वकफिया जायदादों पर अवैध कब्ज़े कर उन्हें बेचने वाले मुस्लिम कौम के सबसे बड़े दुश्मन हैं , कौम को इनके खिलाफ मजबूती से खडा होना जरूरी है।