भोपाल

सिर के पास लगाया छोटा पंखा, भोपाल में एसी हेलमेट पहनकर ड्यूटी करेंगे ट्रैफिक जवान

AC Helmets- अहमदाबाद और चेन्नई में हो चुका है ट्रायल, भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक जैसे मामलों की रोकथाम की जा सकेगी

2 min read
Apr 23, 2026
Traffic personnel in Bhopal to perform duty wearing AC helmets- फाइल फोटो पत्रिका नेटवर्क

AC Helmets- देशभर के साथ ही मध्यप्रदेश भी इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है। अधिकांश प्रमुख शहरों में पारा 40 पार जा चुका है। बुधवार को प्रदेश का खजुराहो सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आईएमडी भोपाल ने गुरुवार को भी प्रदेश के 19 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के बीच भोपाल के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर आई है। उन्हें भीषण गर्मी से कुछ निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को एसी हेलमेट दिए जाएंगे। इनमें सिर के पास छोटा पंखा लगा रहेगा जिससे वे ठंडी हवा प्राप्त कर सकेंगे।

भोपाल पुलिस कमिश्नर सिस्टम के अंतर्गत ट्रैफिक व्यवस्था में लगे सिपाहियों को एसी हेलमेट उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। दावा है कि इससे भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक जैसे मामलों की रोकथाम की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें

भोपाल से गुजरने वाली 24 ट्रेनों को किया डायवर्ट, 30 अप्रेल तक बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें

फिलहाल ट्रैफिक पुलिस के 461 अधिकारी कर्मचारी तैनात

राजधानी में फिलहाल ट्रैफिक पुलिस के 461 अधिकारी कर्मचारी तैनात हैं। ये जवान व अधिकारी, भोपाल के अलग-अलग चौक चौराहों पर 60 चेकिंग पॉइंट बनाकर रोज सुबह 9:30 से रात 11:30 तक चेकिंग कर रहे हैं। ट्रैफिक जवानों को इस समय दिन में चार बार ओआरएस देकर गर्मी से बचाने की कोशिश की जा रही है।

ट्रायल के बाद हाल ही में लखनऊ एवं कानपुर पुलिस ने भी इसे अपनाया

अलग-अलग शिफ़्ट में तैनात होने वाले इन अधिकारियों कर्मचारियों को हैदराबाद में तैयार एसी हेलमेट उपलब्ध करवाने पर विचार किया जा रहा है। यह प्रयोग अहमदाबाद और गुजरात में सफल हो चुका है। ट्रायल के बाद हाल ही में लखनऊ एवं कानपुर पुलिस ने भी इसे अपनाया है।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि अन्य राज्यों की पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जा रही इस तकनीक का परीक्षण करेंगे

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि यूपी सहित अन्य राज्यों की पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जा रही इस तकनीक का परीक्षण करेंगे। भोपाल में भी इस तरह के संसाधन इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं।

सिर के पास छोटा पंखा लगा है, साथ ही आंखों की सुरक्षा के लिए ग्लास दिया

एसी हेलमेट की कार्यप्रणाली मानवीय इस्तेमाल के लिए सुरक्षित बताई जा रही है। इसमें एक मोटर और सिर के पास छोटा पंखा लगा हुआ है। साथ ही आंखों की सुरक्षा के लिए ग्लास दिया गया है। चार्ज करने के बाद लगातार 8 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

किराए के मकान में रहने की बतानी होगी वजह, गड़बड़ी करनेवालों के लिए जनगणना 2027 में बड़ा प्रावधान
Published on:
23 Apr 2026 09:46 am
Also Read
View All