Twisha Sharma Death Case: बहुचर्चित टि्वशा शर्मा की मौत के मामले में पहले भी टि्वशा की सास गिरिबाला सिंह के वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने अचानक केस छोड़ दिया था।
Twisha Sharma Case Updates:भोपाल शहर के बहुचर्चित टि्वशा शर्मा की मौत के मामले में नया अपडेट सामनाआया है। बताया जा रहा है कि ट्विशा के पति समर्थ सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह उनका केस लड़ने से पीछे हट गए हैं। अब वे इस केस को नहीं लड़ेंगे। मृगेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने ही परिवार को सुझाव दिया था कि समर्थ को सरेंडर कर देना चाहिए। उनके सुझाव के बाद ही सुझाव के बाद ही समर्थ ने सरेंडर किया, लेकिन बाद में परिवार उनके इस सुझाव की वजह से नाराज हो गया। उनका कहना है कि शायद परिवार आत्मसमर्पण नहीं चाहता था।
समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के वकील मृगेन्द्र सिंह ने फैसला किया है कि वे इस मामले की पैरवी नहीं करेंगे। उन्होंने अब से आगे किसी भी सुनवाई में शामिल होने से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने ये निर्णय आज (25 मई) को जबलपुर हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले लिया। कोर्ट में गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर दोपहर ढाई बजे सुनवाई होनी है।
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले टि्वशा की सास गिरिबाला सिंह के वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने अचानक केस छोड़ दिया था। ऐसा दूसरी बार हुआ, जब गिरिबाला के वकील मृगेंद्र सिंह ने इस केस से कदम पीछे खींच लिए। उन्होंने बताया कि समर्थ के परिवारवाले इस बात से नाराज थे कि मैंने उसे सरेंडर करने को कहा। उन्होंने मेरा बिल भी नहीं चुकाया है और मेरे फोन भी नहीं उठा रहे हैं। पिछले 3 दिनों से परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इससे पहले वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने भी इस मामले में खुद को पीछे हटा लिया था।
बता दें कि इस केस कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में देश की शीर्ष अदालत ने स्वत: संज्ञान लिया था। आज सुप्रीम कोर्ट में केस पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुआई वाली बेंच ने एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की सास भोपाल की पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह, एडवोकेट पति समर्थ सिंह और पीड़ितों को जल्दबाजी में बयान से बचने की सलाह दी सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया को भी पीड़ितों या अन्य दूसरे परिवारों के बयानों के पीछे न भागने की हिदायत दी।
कोर्ट ने कानूनी प्रक्रिया को अपने हिसाब से बढ़ने देने पर जोर दिया। ट्विशा शर्मा केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीबीआई आज ही इस मामले की जांच शुरु कर देगी। एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच करने के लिए जांच टीम सोमवार को भोपाल आ रही है।
इस पूरे मामले को लेकर जांच लगातार उलझती जा रही है। मुख्य आरोपी समर्थ सिंह से पूछताछ के बाद कई नए खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि घटना के बाद समर्थ करीब 10 दिन तक जबलपुर में छिपा रहा। इसकी पुष्टि कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने भी की है। समर्थ अभी पुलिस रिमांड पर है। इन दौरान पूरे समय समर्थ ने अपना मोबाइल भी बंद रखा, ताकि पुलिस लोकेशन ट्रेस न कर सके। हालांकि तकनीकी जांच में उसकी आखिरी मोबाइल लोकेशन भोपाल में ट्रेस हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी।
जिस बेटी को पांच माह पहले परिवार ने हंसी-खुशी शादी के बाद विदा किया था, उसी के शव का भदभदा विश्राम घाट में अंतिम संस्कार करना पड़ा। इस अथाह दुख से दबी जा रही ट्विशा की मां रेखा शर्मा, पिता नवनिधि शर्मा का मानो कलेजा फट पड़ा। भाई मेजर हर्षित ने मुखाग्नि दी तो वे फफक पड़े। मां बेसुध हो गईं। परिजन ने उन्हें संभाला।
दिल्ली एम्स की फोरेंसिक टीम, एसआइटी, पुलिस अधिकारी कटारा हिल्स स्थित क्राइम सीन पूर्व जज गिरीबाला सिंह के घर भी पहुंचे। टीम ने ट्विशा के कमरे और घटनास्थल की जांच की। घर में गिरीबाला, उनका बड़ा बेटा सिद्धार्थ, वकील व घरेलू कर्मचारी भी मौजूद थे।