Vande Bharat: मध्यप्रदेश को जल्द ही तीन नई वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही हैं। जिससे दिल्ली-मुंबई तक सफर करने वाले यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।
Vande Bharat: मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों के बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां प्रदेश को जल्द ही तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। जिससे दिल्ली-मुबंई तक सफर करने वाले यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। बताया जा रहा है कि भोपाल से लंबी दूरी तय करने की मांग की जा रही थी।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से तीन ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल-लखनऊ, उज्जैन-दिल्ली, भोपाल-मुबंई के बीच चलेंगी। भोपाल-लखनऊ के लिए चलने वाली वंदे भारत पहले से और बेहतर होगी। इसमें कवच प्रोटेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। इन ट्रेनों में बाहरी बदलाव के साथ-साथ कूलिंग सिस्टम को भी बेहतर किया जाएगा। जिसकी वजह से 20 फीसदी बिजली की ज्यादा बचत होगी।
भोपाल से लंबी दूरी तय करने के लिए लंबे समय से वंदे भारत ट्रेनों की मांग की जा रही थी। इन रूटों पर ट्रेन चलने से यात्रियों को फायदा होगा। वहीं उन्हें भी प्रीमियम ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा। भोपाल-दिल्ली, भोपाल-मुबंई के बीच चलने वाली ट्रेनें फुल रहती हैं।
वर्तमान में देश भर में 3.0 वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ रही है, लेकिन एमपी में 2.0 वंदे भारत ही संचालित हो रही है। इंडियन रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस को बेहतर करने का प्रयास कर रहा है। वंदे भारत 4.0 में इंटीरियर और ज्यादा आकर्षक हो जाएगा।