भोपाल

विजय शाह मामले में थोड़ी देर में जवाब देगी सरकार… सुप्रीम कोर्ट में बड़ा फैसला आज

Vijay Shah Controversial Statement in Supreme Court: विजय शाह मामले में थोड़ी देर में सुप्रीम कोर्ट में जवाब देगी सरकार, आज तय होगा विजय शाह पर कार्यवाही का रुख...
2 min read
Feb 09, 2026
minister vijay shah statement controversy
minister vijay shah statement controversy(photo:FB)

Vijay Shah Controversial Statement in Supreme Court: मध्य प्रदेश की राजनीति और न्यायिक हलकों की नजरें आज सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं। कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सौफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी का मामले में आज देश की शीर्ष अदालत में फिर से सुनवाई होनी है।

यहां पढ़ें पूरा मामला

दरअसल ये मामला उस बयान से जुड़ा है, जो मई 2025 में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सामने आया था। मंत्री कुंवर विजय शाह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर ऐसी विवादित टिप्पणी की थी जिसे सिर्फ सेना के सम्मान के खिलाफ माना गया। बल्कि उसे साम्प्रदायिक और अपमानजनक भी माना गया।

हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद

विजय शाह का आपत्तिजनक विवाद सामने आने के बाद देशभर में इसकी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मामले को स्वत: संज्ञान में लिया और मामले में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया। शीर्ष कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में है।

पिछली सुनवाई में सरकार को मिला था अल्टीमेटम

मामले में पिछली सुनवाई 19 जनवरी 2026 को हुई थी। इस सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट नेमध्य प्रदेश सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वह दो सप्ताह में यह तय करे कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की अनुमति दी जाएगी या नहीं। कोर्ट ने इसे टालने से साफ इनकार कर दिया था।

आज की सुनवाई क्यों है अहम

आज 9 फरवरी सोमवार को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की ये सुनवाई अहम मानी जा रही है। आज राज्य सरकार अपना अंतिम रुख कोर्ट के सामने रखेगी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट यह तय करेगा कि मामले में आगे की कार्यवाही चलेगी या नहीं। इसके अलावा ये भी हो सकता है कि राज्य सरकार के निर्णय पर अदालत कोई सख्त टिप्पणी या निर्देश भी दे सकती है। ऐसे में इस सुनवाई को सेना के सम्मान, सांवैधानिक मर्यादा और राजनीतिक जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है।

Updated on:
09 Feb 2026 11:43 am
Published on:
09 Feb 2026 11:34 am