भोपाल

गर्मी बढ़ी, 91 दिनों बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब पहुंचा, चार दिन बाद फिर होगी ठंड

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो तीन दिन तापमानों में बढ़ोतरी की संभावना- इसके पहले 19 नवम्बर को 32.3 डिग्री था अधिकतम तापमान

2 min read
Feb 17, 2024

भोपाल में इन दिनों मौसम का मिजाज नरम गरम चल रहा है। इस समय उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, इसके कारण उत्तरी हवा आना बंद हो गई है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब पहुंच गया। शहर में 91 दिनों बाद तापमान 32 डिग्री के करीब पहुंचा है। इसके पहले 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
शहर में शनिवार को मौसम शुष्क रहा। इस दौरान दिन में धूप खिली और दिन में हवा का रूख दक्षिणी रहा, इसके चलते दिन में धूप तीखी लगी और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो गई। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम 15.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विज्ञानी पीके रायकवार का कहना है कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले तीन चार दिनों तक रहेगा। ऐसे में प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बौछारों की संभावना है, भोपाल में ज्यादा असर फिलहाल नहीं दिख रहा है, लेकिन तापमान में दो तीन दिन गिरावट नहीं आएगी, और खासकर न्यूनतम तापमान बढ़े हुए रहेंगे।

उतार-चढ़ाव का दौर रहेगा
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि अगले तीन चार दिन मौसम इसी तरह रहेगा। फिलहाल बढ़ोतरी का दौर रहेगा, अगर पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण उत्तर भारत में अच्छी बर्फबारी होती है और उसके बाद हवा का रूख उत्तरी होता है, तो 21-22 फरवरी से तापमान में गिरावट हो सकती है, इसके कारण जरूर थोड़ी ठंडक बढ़ने की संभावना है।

पिछले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान की िस्थति

11 फरवरी 23.8
12 फरवरी 26.9

13 फरवरी 27.3
14 फरवरी 27

15 फरवरी 26.8
16 फरवरी 29.8

17 फरवरी 31.8

Updated on:
17 Feb 2024 11:30 pm
Published on:
17 Feb 2024 11:29 pm
Also Read
View All