भोपाल

चीन में तूफान के बाद यहां भी मानसून लेने वाला है यू टर्न, आ सकती है आसमान से आफत

चीन में तूफान के बाद यहां भी मानसून लेने वाला है यू टर्न, आ सकती है आसमान से आफत
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2018, 4:31 PM IST
mansoon alert
चीन में तूफान के बाद यहां भी मानसून लेने वाला है यू टर्न, आ सकती है आसमान से आफत

भोपालः मध्य प्रदेश से फिलहाल मानसून पूरी तौर पर विदा नहीं हुआ है। बावजूद इसके राजधानी भोपाल समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को चिलचिलाती धूप रही। वहीं पिछले छह दिनों से लगातार तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राज्य में बीते छह दिनों से बारिश और बौछारों का दौर थमा हुआ था, हालांकि, मंगलवार शाम को राजधानी भोपाल कई इलाकों समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बारिश के बाद भी तापमान में गिरावट नहीं देखी गई। बुधवार सुबह से मौसम साफ रहा जिसके कारण तीखी धूप ने लोगो को परेशान किया।

एक महीने ज्यादा रुकेगा मानसून!

मौसम विभाग के अनुसार, मैंगखुट तूफान के असर के चलते बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम ने प्रदेश के मानसून की विदाई के समय में परिवर्तन कर दिया है। तूफान के कारण आए मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश से इस बार मानसून देरी से विदा होगा। अनुमान लगाया जा रहा है, कि इस बार प्रदेश में मानसून अक्टूबर महीने के अंत तक सक्रीय रह सकता है।

24 घंटों में होगी बारिश!

इसके अलावा, मौसम विज्ञानी ई.आर चिंतनू के मुताबिक, मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है, जिससे राज्य के मौसम में बदलाव आया है। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क रहेगा।

आज का तापमान

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा। इंदौर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। ग्वालियर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 सेल्सियस दर्ज किया गया।

Published on: