भोपाल

बड़ी खबर: भोपाल में पानी की टंकी में बक्से में बंद महिला का शव मिला

बड़ी खबर: निशातपुरा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास पानी की टंकी में बक्से में बंद महिला की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी।

2 min read
Feb 12, 2026
woman body found in water tank box nishatpura

बड़ी खबर: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक महिला की बक्से में बंद लाश पानी की टंकी में मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हुई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पानी की टंकी में बक्से में मिली लाश

भोपाल शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थित पानी के टैंक से बक्से में महिला की लाश बरामद हुई है। बताया गया है कि पानी के टैंक से तेज दुर्गंध आ रही थी और जब लोगों ने टैंक के पास जाकर देखा तो उन्हें एक बक्सा पानी में नजर आया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बक्से को पानी से बाहर निकाला तो उसमें महिला की लाश थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

महिला की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

पानी के टैंक में बक्से में महिला की लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से जाच की। शव फूला हुआ है जिससे अंदेशा है कि शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस आसपास के इलाकों में हाल ही में गुमशुदा हुई महिलाओं की जानकारी जुटा रही है जिससे की महिला की पहचान हो सके। जिस तरह से शव को बक्से में बंद कर पानी के टैंक में ठिकाने लगाया गया, उससे अंदेशा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंका गया है।

ये भी पढ़ें

बारात के पीछे दौड़ाई गाड़ियां, दूल्हे को पकड़कर दुल्हन को छुड़ाया, बैंड-बाजे वाले भी फंसे

Published on:
12 Feb 2026 06:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर