4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में नर्सिंग के हजारों पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तारीख, सैलरी-एग्जाम से जुड़ा सबकुछ

Nursing Recruitment 2026 : एमपी में नर्सिंग के 2, 646 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। 15 मई को एग्जाम होगा। जानें, योग्यता और फीस, 36 हजार मिलेगी सैलरी।

2 min read
Google source verification
Nursing Recruitment 2026

एमपी में नर्सिंग के 2, 646 पदों पर भर्ती (Photo Source- Patrika)

Nursing Recruitment 2026 :मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2, 646 पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 6 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच लिए जाएंगे। वहीं, इसके लिए परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होगी।

आपको बता दें कि, ये भर्ती तीसरी श्रेणी के नियमित पदों के लिए होनी है। इसके लिए नर्सिंग क्षेत्र के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को पात्रता, फीस, परीक्षा पैटर्न और जरूरी शर्तें ध्यान से समझनी होंगी।

ESB करेगा भर्ती प्रक्रिया का संचालन

ये भी जान लें कि, यहे भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। प्रक्रिया का संचालन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा ही किया जाएगा।

कुल 2,646 पदों पर होगी भर्ती

मध्य प्रदेश में संयुक्त भर्ती 2, 646 पदों पर की जाएगी। इसमें नर्सिंग ऑफिसर के 1, 256 पद प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भरे जाएंगे और 954 पद सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भरे जाएंगे। इसके अलावा सिस्टर ट्यूटर के 218 पद भी इसी संयुक्त परीक्षा के जरिए भरे जाएंगे।

पदों का स्वरूप और सैलरी

नर्सिंग ऑफिसर- लेवल-7, वेतनमान 28,700 रुपए। ये पद नियमित और तृतीय श्रेणी सेवा के अंतर्गत आते हैं।

सिस्टर ट्यूटर- लेवल-9, वेतनमान 36,200 रुपए। पद नियमित और तृतीय श्रेणी सेवा के अंतर्गत आते हैं।

सिर्फ ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे

संबंधित पदों के लिए होने वाली परीक्षा के आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। इसमें आधार आधारित पंजीयन जरूरी होगा। आवेदन संख्या सुरक्षित रखना जरूरी है। परीक्षा में फोटो आईडी (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि) जरूरी है। रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन भी जरूरी है।

सामान्य वर्ग को चुकाना होगा 500 रुपए शुल्क

संबंधित पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए शुल्क के रूप में चुकाना होगा। (SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपए फीस देनी होगी। बैकलॉग पद के लिए कोई शुल्क नहीं है। पोर्टल शुल्क 60 रुपए (कियोस्क) और 20 रुपए (स्वयं लॉगिन) निर्धारित है।

इस तरह होगी परीक्षा

भर्ती परीक्षा में 100 सवाल होंगे। हर प्रश्न 1 अंक का होगा। समय 2 घंटे मिलेगा। 25 अंक के सवाल सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान पर आधारित होंगे। नर्सिंग विषय के 75 अंक के सवाल होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी। पहली शिफ्ट 10 से 12 बजे के बीच आयोजित होगी, जबकि दूसरी 3 से 5 बजे के बीच होगी। चयन लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 40 फीसदी न्यूनतम अंक हैं। मेरिट के बाद नियुक्ति विभाग की जरूरत और सत्यापन पर निर्भर करेगी।