भोपाल

कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट किया वुमन्स डे

वुमन पॉलिटेक्निक में ऑल वुमन सेफ्टी फेस्टिवल 2019

2 min read
Mar 09, 2019
कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट किया वुमन्स डे

भोपाल। महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ऑल वुमन सेफ्टी फेस्टिवल 2019 का आयोजन इवेंट ट्री द्वारा शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर कुछ इस तरह की महिलाओं, छात्राओं और उनको संरक्षण देने वालों का सम्मान किया गया, जिनको या तो कोई जानता ही नहीं है, या फिर वह सामने आकर कुछ कहना ही नहीं चाहते। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एडीजी वेलफेयर विजय कटारिया, एआईजी रिचा चौबे, एंबुलेंस सेवा 108 से डॉ. आशीष शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता निशा सिंह, अनिता आर्य, पूर्णिमा वर्मा, सोनाली सिंह, हिना माथूर सहित कई टीचर प्रोफेसर व छात्राएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर, एडीजी वेलफेयर विजय कटारिया, ने कहां कि यह सही है कि महिलाओं को टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने पर कोई रोकता नहीं है, लेकिन यह भी उतना ही सही है कि, आज जब नकली, हाथ-पैर या कई अंग मिल सकते है, लेकिन अभी तक कोई नकली सिर या दिमाग नहीं बना, जिसको हम दुर्घटना होने पर बदल सके। इस लिए वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट जरुर लगाना चाहिए।

महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों के बारे में किया जागरूक
इस अवसर पर एआईजी रिचा चौबे, ने कहा कि हर व्यक्ति जन्म से ही कुछ अधिकार लेकर आता है, चाहें वह जीने का अधिकार हो या विकास के लिए अवसर प्राप्त करने का, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कई तरह के कानून और उनकी धाराओं (354) (354 ए) के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि आप को कोई परेशान करता है, पीछा करता है या छुपकर देखता है तो वह भी कानून के दायरे में आता है। लेकिन सबसे खास और अहम बात कि खुद महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने कई बॉलीवुड सॉग्स पर डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन इवेंट ट्री की संचालिका कल्पना दिलौरी ने किया।

Published on:
09 Mar 2019 09:02 am
Also Read
View All