भोपाल

‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’…शिवराज ने पूरा किया वादा, दिव्यांग मित्र को भेंट की ट्राइसाइकिल

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिव्यांग दोस्त को ट्राइसाइकिल भेंट की है।

1 minute read
Jan 23, 2026
फोटो सोर्स- ऑफिस शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बीते दिनों विदिशा दौरे पर थे। यहां पर उनकी मुलाकात ठेले पर पिंड खजूर बेचने वाले दिव्यांग पन्नालाल से हुई थी। उस दौरान शिवराज ने पिंड खजूर खरीदने के बाद पन्ना लाल से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल देने का वादा किया था। जिसके बाद शुक्रवार को पन्नालाल ने भोपाल स्थित अपने बंगले पर बुलाकर पन्नालाल को ट्राइसाइकिल भेंट की।

पन्नालाल हाथ में खजूर लेकर मेरी तरफ दौड़े

शिवराज सिंह चौहान ने पन्नालाल को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भेंट करते से पहले कहा कि मैं मानता हूं हम सब एक परिवार हैं। परिवार के वो भाई-बहन जो पीछे रह गए, कोई कष्ट परेशानी है तो मदद करनी चाहिए। 4-5 दिन पहले मैं विदिशा गया था तो मैंने पन्नालाल को देखा था, वे खजूर हाथ में उठाकर मेरी गाड़ी तरफ दौड़ पडे़ थे। मैं उनके पास गया, तब मन में यह भाव पैदा हुआ कि गरीबी और परिस्थितियों के कारण कई साथी जिंदगी कष्ट में गुजारते हैं।

'ये दोस्ताना हमारा कायम रहेगा'

आगे शिवराज ने कहा कि पन्नालाल से मैंने दोस्ती कर ली। दोस्ती के बाद उन्होंने एक ही बात कही कि चलने फिरने में दिक्कत होती है तो मुझे एक मोटराइज्ड साइकिल दे दो। दोस्त के लिए तो करना ही पड़ता है। इसके बाद गाना गुनगुनाते- रहे चाहे दुश्मन जमाना हमारा लेकिन ये दोस्ताना हमारा कायम रहेगा।

उसी चौराहे पर भेंट करना चाहता था मोटराइज्ड साइकिल

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि पन्ना भाई के लिए मोटराइज्ड साइकिल की व्यवस्था की। वैसे मैं ये भेंट उसी चौराहे पर देना चाहता था, लेकिन कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण पन्नालाल जी और भाभी जी को बुलाकर भेंट कर रहा हूं। इसमें पीछे सामान रखने के लिए भी व्यवस्था है। ये अकेले चलने-फिरने के लिए नहीं बल्कि रोजगार के लिए भी हो।

Updated on:
23 Jan 2026 06:27 pm
Published on:
23 Jan 2026 06:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर