भोपाल

मंगेतर के मजाक से नाराज युवती का शादी से इनकार, 108 बार ‘मैं जोरू का गुलाम बनकर रहूंगा’ लिखने से बनी बात

युवक के 108 बार 'मैं जोरू का गुलाम बनकर रहूंगा' लिख कर देने के बाद युवती शादी के लिए राजी हुई।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2020, 12:43 AM IST
young_girl_break_up_engagement.jpg

भोपाल. राजधानी भोपाल स्थित एक फैमिली कोर्ट में सगाई के बाद मंगेतर के मजाक से नाराज युवती के शादी से इनकार करने के एक मामले में उस वक्त दिलचस्प मोड़ आया जब युवक के 108 बार 'मैं जोरू का गुलाम बनकर रहूंगा' लिख कर देने के बाद युवती शादी के लिए राजी हुई।

जानकारी के अनुसार, सगाई के बाद मंगेतर ने अपने होने वाले पति को एक वीडियो जोक भेजा। वीडियो में पति बर्तन साफ कर रहा है और पत्नी की इशारों पर डांस कर रहा है। साथ ही मंगेतर लिखी कि शादी के बाद तुम पर भी यही लागू होगा। वीडियो देख लड़के ने जवाब दिया कि मैं इस कैटगरी में नहीं हूं। ऐसे लोगों की अलग कैटगरी होती है।

परिवार के लोग हैरान

यह जवाब युवती को नागवार गुजरा और पहले दोनों के बीच अनबन हुई और फिर लड़की ने 2 मई 2020 को सगाई तोड़ दी जबकि दोनों की शादी 20 मई को होनी थी। इसके बाद परिवार के लोग इस पर हैरान हुए और लड़की को मनाने की कोशिशें की, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। उसके बाद लड़के के परिजन फैमिली कोर्ट पहुंचे। वहां फिर काउंसलिंग की गई और लड़की मान गई है। लड़के ने कहा कि छोटी से बात पर मंगेतर इतना बुरा मान जाएगी, हमें नहीं पता था। युवक ने सबके सामने उससे माफी मांगी।

मैं जोरू का गुलाम बनकर रहूंगा

युवक ने न सिर्फ सबसे सामने युवती से माफी मांगी बल्कि 108 बार लिखकर दिया कि 'मैं जोरू का गुलाम बनकर रहूंगा' युवक ने मंगेतर को यह भी लिखकर दिया कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। इसके बाद दोनों की बीच बात बन गई और अब दोनों की 10 जून को शादी तय हो गई है। जानकारी के अनुसार, लड़का और लड़की दोनों मुंबई में एक निजी कंपनी में एक्जक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं। दोनों की लगातार 4 दिन काउंसलिंग करनी पड़ी, तब जाकर दोनों के बीच समझौता हुआ।

Published on: