बिजनोर

UP के इस जिले के डीएम ने गले में भगवा पट्टा डालकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ किया यह काम, फोटो वायरल

तस्वीर देखकर बजरंगदल कार्यकर्ता और डीएम में नहीं कर सकेंगे अंतर
less than 1 minute read
Nov 03, 2018
Bijnor DM
UP के इस जिुले के डीएम ने गले में भगवा पट्टा डालकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ किया यह काम, फोटो वायरल

बिजनौर. उत्तर प्रदेश के बिजनौर के जिलाधिकारी अटल कुमार रॉय की भगवा रंग में रंगी हुई तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखर बिजनौर के डीएम को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। यानी बजरंदगल कार्यकर्ताओं के बीच खड़े डीएम और बजरंगदल कार्यकर्ता के बीच फर्क कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लगता है। इस फोटो में बिजनौर के डीएम बजरंगदल के कार्यक्रम में राम मंदिर आन्दोलन में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

दरअसल, बिजनौर के एक क्लब में बजरंग दल द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में डीएम बिजनौर को बजरंग दल के नेताओं ने मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया था। डीएम बिजनौर अटल कुमार रॉय इस कार्यक्रम में पहुंच के बाद पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के तहत बजरंग दल के नेताओं और अन्य लोगों ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर ब्लड डोनेट किया । लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा इस अवसर पर डीएम बिजनौर का भगवा रंग में रंगे नजर आना।

गौरतलब है कि बजरंग दल के संयोजक संजीव गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर के माध्यम से ब्लड डोनेट किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम बिजनौर ने कार्यक्रम में पहुंचकर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात की।इस कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के नेताओं ने वहां पहुंचे डीएम को भगवा रंग के दुप्पटे पहनाकर सम्मानित किया था। भगवा रंग में रंगे डीएम का एक फोटो मीडिया में वायरल होने के बाद ये फोटो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फोटो को लेकर जिले का जिला अधिकारी को एक दल के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Published on:
03 Nov 2018 05:09 pm