बिजनोर

उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने कैराना लोकसभा सीट पर जीत के लिए बना रही अब ऐसी रणनीति

उपचुनाव में महागठबंधन के आगे भाजपा नहीं बचा पाई थी अपनी सीट  
2 min read
Nov 03, 2018
bjp leaders
उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने कैराना लोकसभा सीट पर जीत के लिए बना रही अब ऐसी रणनीति

शामली. कैराना में इस वर्ष हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद अब भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में कैराना सीट को किसी भी हाल में जीतना चाहती है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकार लगातार कैराना लोकसभा सीट पर बैठ कर रणनीति तैयार कर रहे हैं।

इसी संबंध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कैराना लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की। इस दौरान कैराना लोकसभा चुनाव के प्रभारी बनाए गए कृषि कैबिनेट मंत्री सूर्या प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं से बैठक में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। वहीं, भाजपा के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटो पर जीत दर्ज करने का दावा है। किस तरह बीजेपी को उत्तर प्रदेश में जीत हासिल करनी है, उसी को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को जीत के लिए मंत्र दिए।

वहीं, बैठक के दौरान इस बात पर भी चर्चा की गई कि पार्टी में जनता के बीच किस तरह से विश्वास कायम रखा जाए। बैठक के दौरान कैराना लोकसभा चुनाव प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में जुटी है। 10 नवंबर तक बूथ कमेटी को तैयार करने के बाद 11 नवंबर से लेकर 15 नवंबर के बीच पार्टी केे पदाधिकारी बूथ स्तर पर सदस्यों को सम्मानित करने का काम करेंगे। इसके बाद 17 नवंबर को बाइक रैली निकाली जाएगी। इस दौरान बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री मोहित बेनीवाल शामली जिला अध्यक्ष पवन तरार सहित विभिन्न नेतागण मौजूद रहे।

Published on:
03 Nov 2018 05:50 pm