-बसपा लोकसभा प्रभारी मलूक नागर ने सपा के कार्यलय में गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की -इसमें सपा, बसपा व रालोद के नेताओं ने अपने गठबंधन उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने का फैसला किया
बिजनौर। जिले के बसपा लोकसभा प्रभारी मलूक नागर ने शुक्रवार से चुनाव प्रचार की रणनीति सपा के जिला कार्यलय में बैठ कर बनाई है। जिसमें सपा, बसपा और रालोद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मलूक नागर ने बीजेपी के मौजूदा सांसद और लोकसभा के उम्मीदवार भारतेंद्र को कहा कि गठबंधन की आंधी में उड़ जाएंगे राजा और कुँवर साहब।
दरअसल, बसपा के लोकसभा प्रभारी मलूक नागर ने सपा के कार्यलय में गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में सपा, बसपा व रालोद के नेताओं ने अपने गठबंधन उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने का फैसला किया। बैठक में जिले भर के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान बसपा के लोकसभा प्रभारी मलूक नागर ने बिजनौर से बीजेपी सांसद भारतेंद्र सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गठबंधन की आंधी में उड़ जाएंगे राजा और कुँवर भारतेंद्र सिंह। भारतेंद्र सिंह अपने नाम से पहले कुँवर और राजा शब्द लगाते हैं।
उन्होंने कहा कि पहले तो वह मोदी लहर में चुनाव जीत गए थे। भारतेंद्र सिंह अबकी बार जीत कर दिखाएं। मलूक नागर ने ये भी कहा कि साल 1993 में सूबे में कांशीराम और मुलायम के गठबंधन ने सभी की हवा निकाल दी थी और अब 25 साल बाद फिर इतिहास अपने आप को दोहरा रहा है। इस बार मोदी लहर नहीं, बल्कि गठबंधन की लहर में बीजेपी उड़ जाएगी।