बिजनोर

चुनाव से पहले सपा, बसपा और रालोद के नेताओं व कार्यकर्ताओं का दिखा ऐसा नजारा

लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन के सभी दलों के नेताओं और कार्यकतार्ओने कार्यकर्ताओं की सभा
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Mar 2019, 3:42 PM IST
SP+BSP+RLD
चुनाव से पहले सपा, बसपा और रालोद के नेताओं व कार्यकर्ताओं का दिखा ऐसा नजारा

बिजनौर.लोकसभा चुनाव की तारीखों का लान होने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने अपनी जमीन मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में दलों के बीच गठबंधन होने के बाद अब इन दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भी आपसी तालमेल बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर शहर में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी और गठबंधन की एक सभा शहनाई बैंकट हॉल में आयोजित की गई । लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की बैठक में समाजवादी पार्टी , बसपा और रालोद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और एकजुट होकर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर आरएलडी, सपा और बसपा कार्यकर्ताओ ने पहुंचकर बिजनौर लोकसभा प्रत्याशी को एक जुट होकर चुनाव लड़ाने के लिए हुंकार भरी।

दरअसल, लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सभी पार्टियों के नेताओं ने दम दिखाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एक सभा शहनाई बैंकट हॉल में आयोजित की। इस सभा में सपा, बसपा और रालोद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपने विचार रखे। साथ ही बिजनौर लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील भी की। बिजनौर ज़िले की दोनों सीट नगीना सुरक्षितऔर बिजनौर बसपा के खाते में गई है ।

Updated on:
13 Mar 2019, 3:42 PM IST
Published on: