आर्इजी विनोद कुमार सिंह ने क्राइम कंट्रोल करने के लिए बिजनौर पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर गांव में लोगों के पास जाकर समस्या जानने की सलाह दी
बिजनौर।यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यूपी की कमान संभालते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्राइम को लेकर जहां जनपदों से अपराधियों का सफाया करने के लिये अपने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया था। वहीं अब लखनऊ में डीजीपी ओपी सिंह ने कमान संभालने के बाद सभी बड़े मंडल में आईजी पुलिस अधिकारी को नियुक्त करने का काम किया है। इसी कड़ी में मुरादाबाद मंडल के नये आईजी विनोद कुमार सिंह ने बिजनौर जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 2 दिवसीय जायजा लिया और अधिकारी सहित पुलिस कर्मियों को कड़े निर्देश दिए।
आर्इजी विनोद कुमार सिंह ने अधिकारियों को दिये ये निर्देश
आईजी विनोद कुमार सिंह ने बिजनौर जनपद के एसपी प्रभाकर चौधरी की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने आज 2 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान यहां के प्रतिनिधि और जनता से जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बात चीत की। वहीं इसी व्यवस्था के तहत उन्होंने पुलिस कर्मियों और अधिकारियों से संवाद को लेकर बात चीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपने लोगों के साथ साथ गांव में जाकर लोगों की समस्याओं को लेकर उनसे संवाद करना चाहिए। साथ ही समय पर विधायक और अन्य लोगों के साथ भी पुलिस व्यवस्था को लेकर बातचीत होनी चाहिए। इससे क्राइम कंट्रोल के साथ पुलिस व्यवस्था को सरल और उपयोगी बनाया जा सकता है।
यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=qLnBJ6Sjea4
शिवरात्रि के त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा
वहीं शिवरात्रि के त्यौहार को लेकर उन्होंने आर्इजी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंडल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी पुलिस बल लगाया गया है। पीएसी के साथ आरएएफ फोर्स को सुरक्षा में लगाया गया है।सभी जनपद के पुलिस कर्मी और अधिकारी इस को लेकर समय समय पर निरीक्षण भी कर रहे है। जनपद ही नही पूरे मंडल में शिवरात्रि को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर नागरिकों की सुरक्षा की जा रही है।