बिजनोर

कमरे में अकेली थी महिला, घरवालों ने खोला दरवाजा तो निकल गई चीख

Highlights: -विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -पति से आए दिन होत था झगड़ा -पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
less than 1 minute read
Jul 25, 2020
f81d6f84ebc245aba0a40fe3bb7518a6.jpg

बिजनौर। जनपद में एक विवाहिता कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर मृतिका को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर गढ़ी के रहने वाले अनिल कुमार की शादी 6 साल पहले धामपुर की रहने वाली किरण नाम की महिला से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पता चला है कि अनिल और किरण में किसी न किसी बात को लेकर आय दिन झगड़ा हो रहा था। बीती रात संदिगध परिस्थितियों में किरण की मौत हो गई।

मृतिका के घर वालों ने किरण की हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाते हुए जहर देकर युवती को मारने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर एसपी देहात संजय कुमार ने फोन पर बताया कि एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना में पुलिस जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

Updated on:
25 Jul 2020 03:41 pm
Published on:
25 Jul 2020 03:05 pm