लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रथम चरण का मतदान शुरू गठबंधन के उम्‍मीदवार मलूक नागर ने भी अपने वोट का किया इस्‍तेमाल नामांकन के दौरान दिए शपथपत्र में अपनी संपत्ति 249 करोड़ रुपये दर्शाई है
बिजनौर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रथम चरण का मतदान शुरू हो चुका है। बिजनौर में भी गुरुवार सुबह से वोटरों की लाइन लगनी शुरू हो गई। गठबंधन के उम्मीदवार मलूक नागर ने भी सुबह-सुबह अपने वोट का इस्तेमाल किया। वोट डालने पहुंचे बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मलूक नागर ने कहा, देश की जनता को बहुत-बहुत मुबारक। आज झूठे और जुमले बाज लोगों से देश का छुटकारा मिलने वाला है। यह महापरिवर्तन का दिन है।
प्रथम चरण में यूपी के सबसे अमीर उम्मीदवार
आपको बता दें कि मलूक नागर प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। नामांकन के दौरान दिए शपथपत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति 249 करोड़ रुपये दर्शाई है। पेशे से वह बिजनेस मैन हैं। बिजनौर लोकसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह मैदान में हैं जबकि कांगेस की तरफ से नसीमुद्दीन सिद्दीकी को मैदान में उतारा गया है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .