बिजनोर

Lok Sabha Election: नगीना लोकसभा सीट पर 6 बजे तक 62.5 फीसदी मतदान, देखें वीडियो-

नगीना लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू बूथ नंबर 59 में ईवीएम खराब होने की सूचना मिली लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 84 हजार है  

2 min read
Apr 18, 2019
Election Live: दलित और मुस्लिम बाहुल्‍य इस सीट पर ईवीएम खराब होने से रुका मतदान

बिजनौर। नगीना लोकसभा सीट पर गुरुवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। इस लोकसभा सीट में कुल पांच विधानसभाएं नगीना, धामपुर, नजीबाबाद, नहटौर और नूरपुर हैं। इस सीट पर सबसे ज्यादा मुस्लिम और दलित वोटर हैं। वहीं, नगीना में बूथ नंबर 59 में ईवीएम खराब हो गई। इससे करीब 20 मिनट मतदान रुका। इस बीच फौरन डीएम सुजीत कुमार ने ईवीएम बदलवा दी, जिससे मतदान फिर से शुरू हो सका। नगीना लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 11.12 प्रतिशत और 11 बजे तक 23.78 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। 1 बजे तक यहां 38.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबक‍ि 3 बजे तक 51.53 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं पांच बजे तक 58 फीसदी मतदान दर्ज किया गया तो 6 बजे तक मामूली बढ़ोतरी के साथ 62.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

सीडीओ ने की अपील

गुरुवार को सीडीओ प्रवीण मिश्रा ने हिंदू इंटर कॉलेज का जायजा लिया। उन्‍होंने कहा कि सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। उन्‍होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भीक होकर वोट डालें और शांति बनाए रखें।

ये हैं उम्‍मीदवार

इस लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 84 हजार है। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 38 हजार जबक‍ि महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 36 हजार है। इस सीट पर कुल सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव को देखते हुए यहां 25 कंपनी फोर्स लगाई गई है। इसमें पीएसी, आईटीबीपी, सीआरपीएफ और बीएसएफ शामिल है। 8000 पुलिसकर्मियों को भी इस चुनाव में लगाया गया है। इस सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस सीट पर भाजपा के डॉ. यशवंत सिंह प्रत्याशी हैं जबक‍ि गठबंधन से गिरीश चंद और कांग्रेस से ओमवती जाटव चुनावी मैदान में हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Updated on:
18 Apr 2019 06:54 pm
Published on:
18 Apr 2019 07:40 am
Also Read
View All