बिजनोर

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव के खास इस दिग्गज नेता ने सेना और मोदी पर की ऐसी अभद्र टिप्पणी कि लोगों में आया उबाल

—सेना और प्रधानमंत्री पर की समाजवादी पार्टी नेता ने अभद्र टिप्पणी—शिकायत मिलने पर पुलिस ने नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है  
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2019, 3:48 PM IST
sp
सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव के खास इस दिग्गज नेता ने सेना और मोदी पर की ऐसी अभद्र टिप्पणी कि लोगों में आया उबाल

बिजनौर. समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष साहिल मेहरा द्वारा देश के प्रधानमंत्री और सेना के खिलाफ अभद्र टिपण्णी करने का मामला सामने आया है। अभद्र टिपण्णी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने साहिल मेहरा के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर थाना किरतपुर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलवामा हमले को लेकर जहां पूरा देश सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री के फैसले को लेकर एकजुट है। वहीं नेता सेना की तरफ से की गई कार्यवाही पर राजनीति कर रहे है। साथ ही सेना और प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के साथ-साथ अभद्र टिप्पणी करने से भी पीछे नहीं है। बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र में समाजवादी के नेता साहिल मेहरा के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट व अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। साहिल मेहरा ने अपने फेसबुक पर देश के प्रधानमंत्री और सेना के खिलाफ एक अभद्र टिप्पणी की। यह कई दिन पहले की गई थी। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अभद्र टिपण्णी देखी तो इसकी शिकायत पुलिस से की। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि साहिल मेहरा द्वारा अभद्र टिपणी मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Published on: