बीकानेर

दोपहर 3 बजे तक 48.65 प्रतिशत मतदान, अनूपगढ़ में सबसे ज्यादा

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सोमवार को दूसरे चरण का मतदान चल रहे है। जिसमें बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में सुबह से ही बूथों पर लोगों में मतदान करने के लिए भारी उत्साह देखने को मिला।
less than 1 minute read
May 06, 2019
percentage
polling

बीकानेर. प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सोमवार को दूसरे चरण का मतदान चल रहे है। जिसमें बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में सुबह से ही बूथों पर लोगों में मतदान करने के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। दोपहर में भीषण गर्मी के बावजूद भी मतदान के लिए महिलाओं व पुरूषों की लम्बी लाइनें देखने को मिली। दोपहर तीन बजे तक बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में ४८.६५ प्रतिशत मतदान हुआ है। खाजूवाला में ५०.५४ प्रतिशत, बीकानेर पश्चिम में ५६.२३ प्रतिशत, कोलायत में ४२.२१ प्रतिशत, बीकानेर पूर्व में ५३.७३ प्रतिशत, लूणकरणसर में ४६.१५ प्रतिशत, श्रीडूंगरगढ़ में ४३ प्र्रतिशत, नोखा में ३८.२९ प्रतिशत व अनूपगढ़ में ६९.०५ प्रतिशत मतदान हुआ है। लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान अभी तक अनूपगढ़ क्षेत्र में हुआ है जबकि सबसे कम नोखा में मतदान हुआ है।
सुबह ९ बजे तक १२.३६ प्रतिशत हुआ तथा सुबह ११ बजे तक २७.९४ प्रतिशत मतदान हुआ। दोनो ही बार नोखा में सबसे कम मतदान हुआ है। इस बार फिर दोपहर तीन बजे तक नोखा में सबसे कम मतदान हुआ।

Updated on:
06 May 2019 04:39 pm
Published on:
06 May 2019 04:39 pm